{"_id":"61801c68e6409374a763c62a","slug":"expected-business-of-rs-60-crore-on-dhanteras-amethi-news-lko6027829129","type":"story","status":"publish","title_hn":"धनतेरस पर 60 करोड़ रुपये के कारोबार की उम्मीद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धनतेरस पर 60 करोड़ रुपये के कारोबार की उम्मीद
विज्ञापन
15 : जगदीशपुर : कस्बे में सजी प्रतिमा की दुकान। -संवाद
- फोटो : AMETHI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जगदीशपुर (अमेठी)। दीपावली पर्व की शुरुआत धनतेरस से हो जाती है। ऑटोमोबाइल सेक्टर, बर्तन, सराफा, कपड़ा, मिठाई, ड्राई फ्रूट्स, इलेक्ट्रिक उपकरण, मोमबत्ती व मिट्टी के दीपक, गणेश, लक्ष्मी, कुबेर की मूर्ति के अलावा सभी के वस्त्र व सजावट के सामान से लेकर परचून तक की दुकानें सज गई हैं। दुकानदारों ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। खरीदारों की भीड़ भी बाजार में उमड़ने लगी है। धनतेरस से लेकर दीपावली तक सभी सेक्टरों में लगभग 60 करोड़ के कारोबार की उम्मीद है।
दो साल बाद जिले के सभी कस्बे व बाजार भी इस बार दिवाली धूमधाम से मनाने को तैयार हैं। धनतेरस पर सभी सेक्टर के खरीदार बाजार में उमड़ने लगे हैं। ग्राहकों ने दो और चार पहिया वाहनों की एडवांस बुकिंग कर रखी है, जिससे धनतेरस के दिन पसंदीदा कलर का वाहन मिल सके। गाड़ियों की मार्केट में शॉर्टेज की वजह से अधिकतर लोग वेटिंग में हैं।
ग्राहकों के रुझान को देखकर ऑटो मोबाइल, सराफा, बर्तन, मिठाई आदि से जुड़े कारोबारियों ने अच्छे व्यापार की आस लगा रहे हैं। पांच दिवसीय दिवाली के पहले दिन धनतेरस पर वाहनों की खरीदारी का विशेष महत्व है। दिवाली के मद्देनजर व्यापारियों ने भी अपनी तैयारी कर ली है। इसके साथ ही कंपनियां भी ग्राहकों को कई ऑफर दे रही हैं।
विज्ञापन
ऑटोमोबाइल सेक्टर से जुड़े व्यापारियों के अनुसार धनतेरस और दिवाली पर प्रति वर्ष पांच से आठ हजार दो पहिया और चार पहिया वाहनों की बिक्री होती है। हालांकि जिले के अधिकांश लोग लखनऊ अथवा आसपास के जिलों से भी वाहन खरीदते हैं। कमोबेश यही स्थिति अन्य सेक्टर कपड़ा सराफा बर्तन, मूर्ति, मिठाई, गिफ्ट पैक परचून के सामान आदि की खरीदारी के लिए लोग लखनऊ की मार्केट करना पसंद करते हैं।
फिर भी जिले में करीब 60 करोड़ से ज्यादा का अनुुमानित व्यापार होता है। ऑटोमोबाइल व्यापारियों का कहना है कि अब कोरोना के केस खत्म होने से बाजार में खुशियां वापस लौटी हैं। वाहनों की बुकिंग पिछले महीने से ही शुरू हो गई थी। लोगों ने टोकन मनी देकर बुकिंग कर धनतेरस अथवा दिवाली पर डिलीवरी की मांग की है, जो आज से उठना शुरू हो जाएगी।
बीएस-6 से बढ़ गई वाहन की कीमत
सागर मोटर्स जगदीशपुर के प्रोप्राइटर अतहर अली बताते हैं की पिछले वर्ष धनतेरस से दीपावली के बीच 500 से ज्यादा बाइक बिकी थीं। लेकिन इस बार इतना बिकना मुश्किल लग रहा है। उनका कहना था कि पिछली बार बीएस-4 वर्जन की वजह से बाइकें सस्ती थीं। इस बार वही बाइक नए मॉडल और बीएस-6 वर्जन में मंहगी आ रहीं हैं। बाइक के दाम बढ़ने और किसानों के पास कोविड के वजह से पैसों की कमी के चलते इस व्यापार में मंदी हो सकती है।
ऑटोमोबइल व्यापारियों की मुश्किल
मारुति की अधिकृत एजेंसी ब्राइट फोर व्हील के जीएम संदीप सिंह बताते हैं कि चिप कि समस्या से गाड़ियां अपेक्षा से कम मिल पा रही हैं। ग्राहक तो हैं लेकिन अभी वेटिंग पर लगी हैं। फिर भी धनतेरस से दीपावली के बीच 20 गाड़ियों की डिलेवरी लगी हैं। हुंडई एजेंसी कठौरा के डारेक्टर सुनील राय बताते हैं की पिछले वर्ष 35 गाड़ियों की डिलेवरी उन्होंने दी थी। लेकिन इस बार 30 से 40 गाड़ियां बुकिंग में लगी हैं। इससे हम छह से सात गाड़ियों की डिलेवरी हम धनतेरस से दीपावली के बीच दे पाएंगे।
सन ऑटो मोबाइल कठोरा के मैनेजर मृत्युंजय मिश्रा बताते हैं कि बुलेट बाइक की सभी गाड़ियां पहले से बुकिंग पर लगी हैं। जिनकी बुकिंग पहले लगी थी उनमें से कुछ डिलेवरी ले चुके हैं। जिनकी बची हैं वे लोग धनतेरस से दीपावली की बीच उठा लेंगे।