फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Executive Committee of BJYM and Kisan Morcha constituted

भाजयुमो व किसान मोर्चा की कार्यकारिणी गठित

Wed, 08 Sep 2021 11:33 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 08 Sep 2021 11:33 PM IST
विज्ञापन
Executive Committee of BJYM and Kisan Morcha constituted
गौरीगंज (अमेठी)। मिशन-2022 के लिए भाजपा ने अपनी तैयारी तेज कर दी है। अन्नदाताओं को पार्टी के पक्ष में करने के लिए भाजयुमो और किसान मोर्चा ने जिले की टीम घोषित कर दी है। भाजपा के जिलाध्यक्ष दुर्गेश त्रिपाठी की संस्तुति के बाद कार्यकारिणी की सूची सार्वजनिक की गई।
विज्ञापन

भाजपा प्रवक्ता चन्द्रमौलि सिंह ने बताया कि युवा मोर्चा और किसान मोर्चा की कार्यकारिणी में छह-छह उपाध्यक्ष, दो-दो महामंत्री छह-छह मंत्री, कोषाध्यक्ष, कार्यालय प्रभारी, मीडिया प्रभारी, सोशल मीडिया प्रभारी के अलावा 12-12 कार्यकर्ताओं को जिला कार्यसमिति सदस्य के रूप में जगह दी गई है।
विज्ञापन

युवा मोर्चा की टीम में धर्मेंद्र त्रिपाठी, अक्षय प्रताप सिंह, रघुराज प्रताप सिंह, सौरभ पांडेय, पंकज सिंह व शुभम तिवारी को उपाध्यक्ष व जीत बहादुर सिंह और महेश सोनी को महामंत्री बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

युवा मोर्चा में अमित सिंह, बसंत विारी, पंकज तिवारी, नेहा नेत्री, अमित सोनी व अमित श्रीवास्तव को मंत्री, विजय पासी को कोषाध्यक्ष, अमन शुक्ल को कार्यालय प्रभारी, दिवाकर को मीडिया प्रभारी व शिवम मिश्र को सोषल मीडिया प्रभारी बनाया गया है।
किसान मोर्चा की टीम में अनिलेश कुमार शुक्ल, रविंद्र कुमार पासी, राजेश कुमार मिश्र, रणवीर सिंह व अमर बहादुर सिंह को उपाध्यक्ष, गौरव श्रीवास्तव एवं सिद्धार्थ पासी को महामंत्री, रीता यादव, अनिल सिंह, नीरज सिंह, पवन तिवारी, अवधेश कुमार मिश्र व केसरी सिंह को मंत्री बनाया गया है।

इसी तरह अरविंद कुमार सिंह को कोषाध्यक्ष, अरुण तिवारी को कार्यालय प्रभारी, अखिलेश त्रिपाठी को मीडिया प्रभारी व सोनू सिंह को सोशल मीडिया प्रभारी बनाया गया है। भाजयुमो अध्यक्ष विषुव मिश्र व किसान मोर्चा अध्यक्ष सचेंद्र प्रताप सिंह ने पदाधिकारियों से संगठन को बूथ तक मजबूत बनाने को कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed