फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   exam

सैनिक स्कूल की प्रवेश परीक्षा में शामिल हुए 642 बच्चे

Sun, 07 Feb 2021 11:44 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 07 Feb 2021 11:44 PM IST
विज्ञापन
exam
अमेठी। रामगंज कौहार स्थित सैनिक स्कूल में शैक्षिक सत्र 2021-22 में कक्षा छह में दाखिले के लिए रविवार को दो केंद्रों पर परीक्षा आयोजित हुई। पंजीकृत 694 बच्चों में से 642 ने परीक्षा दी।
विज्ञापन

प्रवेश परीक्षा के लिए शहर के राजकीय बालिका इंटर कॉलेज व शिव महेश बालिका इंटर कॉलेज को केंद्र बनाया गया था। कक्षा छह की 90 सीटों पर प्रवेश के लिए आयोजित परीक्षा के लिए 694 बच्चों ने आवेदन किया था। कोविड संक्रमण से बचाव व सोशल डिस्टेंसिंग को देखते हुए जीजीआईसी में 194 और शिव महेश बालिका इंटर कॉलेज में 500 बच्चों के बैठने के लिए प्लान बनाया गया था। परीक्षा के दौरान जीजीआईसी में 194 बच्चों में 180और शिव महेश बालिका इंटर कॉलेज में 500 में से 462 बच्चे परीक्षा देने पहुंचे। थर्मल स्क्रीनिंग के बाद बच्चों को कक्ष में प्रवेश दिया गया। प्रवेश परीक्षा में 52 बच्चे शामिल नहीं हुए। डीआईओएस जयकरन लाल वर्मा ने बताया कि जिले के दोनों केंद्रों पर परीक्षा सकुशल संपन्न कराई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed