फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   everyone have to follow corona protocol even after accination

वैक्सीनेशन के बाद भी करना होगा कोविड प्रोटोकॉल का पालन

Thu, 07 Jan 2021 10:20 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 07 Jan 2021 10:20 PM IST
विज्ञापन
everyone have to follow corona protocol even after accination
गौरीगंज (अमेठी)। जिले में कोविड-19 टीकाकरण की तैयारियां युद्ध स्तर पर चल रहीं हैं। स्वास्थ्य विभाग जरूरी व्यवस्था करने में जुटा है। इसी बीच सीएमओ ने एक एडवायजरी जारी कर वैक्सीनेशन शुरू के बाद भी लोगों से कोविड प्रोटोकॉल का पालन करने की अपील की है।
विज्ञापन

शासन के निर्देश पर जिला प्रशासन कोविड-19 से निपटने के लिए टीकाकरण की तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुटा है। वैक्सीनेशन के बाद लोग बेपरवाह न हो जाएं इसके लिए भी स्वास्थ्य विभाग सचेत है। टीकाकरण शुरू होने से पहले गुरुवार को सीएमओ डॉ. आशुतोष कुमार दुबे ने एक एडवायजरी जारी की है।
विज्ञापन

जिसमें कहा गया है कि टीकाकरण के बाद भी लोगों को मास्क लगाना, सामाजिक दूरी बनाना और कोविड-19 प्रोटोकॉल का पालन करना अनिवार्य होगा। इसमें किसी प्रकार की कोई छूट नहीं होगी और न ही किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीएमओ ने कहा कि टीकाकरण अभी शुरुआती चरण में होगा। हमारे सामने जनसंख्या के साथ अन्य चुनौतियां भी हैं। इसके चलते सभी को वैक्सीन लगने में काफी समय लगेगा। सभी को वैक्सीन लगने के बाद ही हम सब वायरस से सुरक्षित हो पाएंगे। लेकिन फिलहाल हर व्यक्ति को वैक्सीन लग पाना संभव नहीं होगा। ऐसे में अपने बचाव के लिए किसी भी लापरवाही से बचना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed