फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Even after 72 hours, the accused of murder of the soldier still away from the hold of the police

72 घंटे बाद भी पुलिस पकड़ से दूर फौजी के हत्यारोपी

Wed, 20 Oct 2021 11:18 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 20 Oct 2021 11:18 PM IST
विज्ञापन
Even after 72 hours, the accused of murder of the soldier still away from the hold of the police
गौरीगंज (अमेठी)। मुंशीगंज के पश्चिम दुआरा निवासी रिटायर्ड फौजी की मौत के खुलासे में जुटी पुलिस टीमें तीसरे दिन भी खाली हाथ रही। पुलिस की छह टीमें लगातार आरोपी तथा घटना में प्रयुक्त जीप की तलाश में ताबड़तोड़ छापा मार रही है। इस दौरान जांच टीम के हाथ कई अहम सुराग लगे हैं।
विज्ञापन

पश्चिम दुआरा निवासी रिटायर्ड फौजी संतोष सिंह की रविवार देर शाम जीप चढ़ाकर हत्या कर दी गई थी। मौत के बाद दूसरे दिन परिवारीजनों ने टांडा-बांदा हाइवे को साढ़े पांच घंटे जामकर प्रदर्शन किया था। एसपी दिनेश सिंह के आश्वासन पर परिवारीजनों ने फौजी का अंतिम संस्कार किया था। एसपी ने आक्रोशित परिवारीजनों से कहा था कि आरोपियों की गिरफ्तारी 24 घंटे में होगी।
विज्ञापन

एसपी ने आरोपियों की गिरफ्तारी तथा घटन में प्रयुक्त जीप तथा उसके चालक की बरामदगी के लिए कुल छह टीमें गठित की हैं। एसपी स्वयं गठित टीमों की मॉनीटरिंग कर किए गए कार्यों की अलग से समीक्षा कर रहे हैं। सूत्रों के अनुसार जांच में जुटी पुलिस टीमों के हाथ कई अहम सुराग लगे हैं। पुलिस टीमें आसपास के कई जिलों में काम कर रही हैं। टीम को मिले सुराग यदि सच साबित हुए तो घटना में प्रयुक्त वाहन तथा आरोपी जल्द ही गिरफ्तार कर लिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

गांव में पुलिस फोर्स तैनात
कानून व्यवस्था कायम रखने के लिए पश्चिम दुआरा गांव में बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है। पुलिस कर्मी 24 घंटे गांव में ड्यूटी कर रहे हैं। मृतक परिवार के कुछ सदस्य बुधवार को एसपी से मिले। परिवारीजनों ने आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी करने के साथ कई अन्य मांगें रखीं।

लाइसेंस की संस्तुति करने का निर्देश
एसपी ने बुधवार को एसओ संदीप राय तथा सीओ गुरुमीत सिंह को मृतक परिवार/पक्ष के दो लोगों के पहले से किए गए शस्त्र लाइसेंस आवदेन पर तत्काल रिपोर्ट लगाकर उनके समक्ष प्रस्तुत करने को कहा है। एसपी ने स्पष्ट निर्देश दिया कि बृहस्पतिवार को शस्त्र लाइसेंस आवेदन पर संस्तुति कराकर डीएम कार्यालय में रिसीव करा दिया जाए। परिवार के जिन सदस्यों को बाहर आना-जाना हो उन्हें सिपाही मुहैया कराने का भी निर्देश एसपी ने सीओ व एसओ को दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed