फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Entrepreneurs will be able to set up industry after 17 years

Amethi News: 17 साल बाद उद्योग स्थापित कर सकेंगे उद्यमी

Sat, 25 Mar 2023 11:41 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Sat, 25 Mar 2023 11:41 PM IST
विज्ञापन
Entrepreneurs will be able to set up industry after 17 years
अमेठी। स्थानीय औद्योगिक क्षेत्र के उतेलवा सेक्टर में पिछले 17 वर्षों से आवंटित भूखंडों के विवाद का निस्तारण हो गया है। इस मामले में न्यायलय का फैसला आने के बाद यूपीसीडा के 21 आवंटियों को भूखंड मिलने का रास्ता साफ हो गया है। आवंटियों को अब उद्योग स्थापना में सहूलियत होगी।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश राज्य औद्योगिक विकास प्राधिकरण मंडल अयोध्या से आवंटित 21 आवंटियों को औद्योगिक भूखंड का आवंटन पूर्व में हुआ था। उद्यमी अपने जमीन पर कब्जा लेकर उद्योग लगा पाते की इससे पहले वर्ष 2005 में एक आपत्ति पर वाद न्यायालय में लंबित हो गया। इसके चलते जमीन पर कब्जा और उद्योग आवंटन का मामला अधर में लटक गया। न्यायालय से मामले का निस्तारण होने के बाद यूपीसीडा मंडल अयोध्या के क्षेत्रीय प्रबंधक केएन श्रीवास्तव ने प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालक अधिकारी मयूर माहेश्वरी को रिपोर्ट भेजा है।
विज्ञापन

रिपोर्ट में कहा गया है 26/2005 सीताराम वर्मा आदि ने यूपीएसआईडीसी के 21 आवंटी प्रभावित थे। आरएम ने रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि वाद के निस्तारण होने के पश्चात वरिष्ठ प्रबंधक सिविल निर्माण खंड-7 के आदेश पर चार आवंटियों को कब्जा दिया जा चुका है तो दो आवंटन का प्रस्ताव भूखंड परिवर्तन के लिए मुख्यालय भेजा गया है। मुख्यालय के आदेश पर शेष 15 आवंटियों को आफर लेटर दे दिया गया है। 15 में दस आवंटियों के भूखंडों को परिवर्तित किया जाएगा। पांच आवंटियों को रिक्त भूखंड आवंटित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed