{"_id":"6394c4fabc3c13516e333fa3","slug":"entrepreneurs-will-be-able-to-apply-from-home-for-setting-up-industry-amethi-news-lko661229841","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: उद्योग लगाने के लिए घर बैठे आवेदन दे सकेंगे उद्यमी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: उद्योग लगाने के लिए घर बैठे आवेदन दे सकेंगे उद्यमी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेठी। जिले के औद्योगिक क्षेत्र में यदि कोई उद्यमी उद्योग लगाना चाहते हैं और इन्वेस्टर्स समिट में हिस्सा नहीं ले सके। तो उनकी सहूलियत के लिए इन्वेस्टर्स समिट को अनवरत कर दिया गया है। अब उद्यमी घर बैठे ऑनलाइन आवेदन कर उद्यम लगाने के लिए आवेदन कर सकेंगे। आवेदन के बाद संबंधित अधिकारी उनका उद्योग स्थापित कराने में पूर्ण सहयोग करेंगे।
जगदीशपुर के संजय गांधी पॉलीटेक्निक में पिछले 30 नवंबर को इन्वेस्टर्स समिट का आयोजन किया गया था। इसमें 65 उद्यमियों ने जिले के पांचों औद्योगिक क्षेत्रों में 10.10 अरब रुपये निवेश कर उद्यम लगाने के लिए एमओयू पर हस्ताक्षर किया था। किन्हीं कारणों से कई उद्यमी इन्वेस्टर्स समिट में प्रतिभाग नहीं कर सके थे।
ऐसे उद्यमियों को प्रोत्साहित करने के लिए जिला उद्योग प्रोत्साहन एवं उद्यमिता विकास केंद्र द्वारा एक क्यूआर कोड बनाया गया है। इसे स्कैन करके उद्यमी अपने घर से ही उद्यम लगाने के लिए आवेदन कर सकेंगे। आवेदन के बाद उद्यमियों का पूरा विवरण जिला उद्योग प्रोत्साहन एवं उद्यमिता विकास केंद्र कार्यालय पहुंच जाएगा। इसके बाद संबंधित अधिकारी उद्यमियों से संपर्क कर उद्योग स्थापित कराने में पूरी मदद करेंगे।
विज्ञापन
औद्योगिक क्षेत्रों में उद्योग स्थापित करने वाले उद्यमियों को ऋण पर अनुदान की सुविधा है। मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना, प्रधानमंत्री रोजगार सृजन योजना व ओडीओपी योजना के तहत क्रमश: 25 लाख, एक करोड़ व दो करोड़ रुपये तक ऋण दिलाया जाएगा। इसके साथ ही उद्योग स्थापित करने में आने वाली अन्य कठिनाईयों को भी दूर कराया जाएगा।
उपायुक्त उद्योग राजीव कुमार पाठक का कहना है कि औद्योगिक क्षेत्रों में खाली पड़े भूखंडों पर अधिक से अधिक उद्यम स्थापित कराने का प्रयास किया जा रहा है। इससे जिले की विकास दर बढ़ेगी। स्थानीय लोगों को रोजगार भी हासिल होगा।