फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Encroachment removed near roadways bus stop

रोजवेज के आसपास हटा अतिक्रमण, कराई बैरिकेडिंग

Tue, 10 Aug 2021 10:03 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 10 Aug 2021 10:03 PM IST
विज्ञापन
Encroachment removed near roadways bus stop
06 : अमेठी : शहर स्थित परिवहन निगम का बस स्टॉप। - फोटो : AMETHI
अमेठी। रोडवेज एंप्लाइज यूनियन की मांग पर शहर स्थित रोडवेज बस स्टेशन परिसर व आसपास हुए अतिक्रमण को हटाने के लिए अभियान मंगलवार को चलाया गया। पुलिस बल के साथ निकले एआरएम ने परिसर में जबरन वाहन खड़ा करने तथा स्टेशन के ठेला खोमचा लगाने वालों को हटवाते हुए परिसर में प्रवेश की जगह पर बैरिकेडिंग करा दी।
विज्ञापन

शहर स्थित बस स्टेशन परिसर में हर रोज बड़ी संख्या में बाहरी लोग अपने चार पहिया और दोपहिया वाहन खड़े कर देते हैं। ऐसे में बस स्टेशन परिसर अवैध स्टैंड की शक्ल में तब्दील हो जाता है। परिसर में निजी वाहन खड़े होने से रोडवेज की बसों को लगाने में परेशानी होती है।
विज्ञापन

वहीं बस स्टेशन परिसर के बाहर फल विक्रेताओं के ठेले व अन्य खोमचे लग जाते हैं, जिससे आए दिन दुर्घटना के साथ ही जाम की समस्या बनी रहती है। इसको लेकर आए दिन रोडवेज कर्मियों से इनका विवाद होता रहता है। बीते दिनों ठेले वालों ने एक रोडवेज कर्मी की पिटाई भी कर दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रोडवेज कर्मियों की मांग पर एआरएम अजय कुमार पांडेय ने मंगलवार को पुलिस बल के साथ अभियान चलाकर बस स्टेशन परिसर में खड़े वाहनों तथा बाहर लगे ठेलों को हटवाते हुए दोबारा ऐसा नहीं करने की हिदायत दी।

परिसर खाली कराने के बाद एआरएम ने बस स्टेशन के मुख्य प्रवेश द्वार पर बैरीकेटिंग करवा दी। एआरएम ने बताया कि परिसर के अंदर प्राइवेट वाहन से बस चालकों एवं यात्रियों को परेशानी होती है वहीं बाहर लगे ठेलों के चलते बसों के आवागमन में भी असुविधा होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed