{"_id":"5fa18be88ebc3e9b9359317e","slug":"employment-will-be-provided-through-chief-minister-yuva-swarozgar-yojana-amethi-news-lko548476391","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना से मिलेगा रोजगार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना से मिलेगा रोजगार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेठी। शासन ने शिक्षित युवा बेरोजगार को रोजगार दिलाने के लिए संचालित प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना से लाभान्वित करने की योजना बनाई है। कवायद सफल हो सके इसके लिए प्रमुख सचिव का पत्र मिलने के बाद डीएम ने उपायुक्त जिला उद्योग एवं उद्यम केंद्र को परियोजना स्थापित कराकर आवेदकों को अनुदान तथा अधिक से अधिक लोगों को रोजगार मुहैया कराने का निर्देश दिया है।
जिले में औद्योगिक वातावरण तैयार कर शिक्षित बेरोजगारों को रोजगार व स्वरोजगार स्थापित कराने के लिए शासन से संचालित प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम व मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना से बेरोजगारों को लाभान्वित करने की योजना बनाई गई है।
कवायद सफल हो सके इसके लिए प्रमुख सचिव ने डीएम को पत्र भेजकर योजना के अंतर्गत उद्योग स्वीकृत कर इच्छुक लोगों का उद्योग स्थापित कराने का निर्देश दिया है। प्रमुख सचिव का पत्र मिलने के बाद डीएम अरुण कुमार ने उपायुक्त उद्योग जिला उद्योग एवं उद्यम केंद्र को पत्र भेजकर सभी जाति वर्ग के लोगों को शामिल करते हुए जिले में अधिक से अधिक उद्योग स्थापित कर लोगों को रोजगार मुहैया करवाने का आदेश दिया है।
विज्ञापन
डीएम का निर्देश मिलने के बाद उपायुक्त उद्योग ने लोगों से जनपद के बेरोजगारों व उद्योग स्थापित करने के इच्छुक लोगों से प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम व मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना के तहत आवेदन करने को कहा है।
उपायुक्त ने बताया कि योजना के तहत उद्योग क्षेत्र में अधिकतम 25 लाख तथा सेवा क्षेत्र के लिए अधिकतम 10 लाख तक की परियोजनाओं को स्थापित कराने में नियमानुसार अनुदान दिया जाएगा। परियोजना स्थापित करने वालों को 31 अक्टूबर तक कार्यालय में आवश्यक अभिलेखों के साथ फार्म जमा करना होगा जिसकी जांच के बाद परियोजना स्थापना स्वीकृति देते हुए दो वर्ष तक सफल संचालन करने के बाद अनुदान राशि खाते में ट्रांसफर की जाएगी।