{"_id":"6834b85ceda1c97ade041e14","slug":"electricity-supply-to-60-villages-was-disrupted-for-six-hours-amethi-news-c-96-1-ame1022-141270-2025-05-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: छह घंटे ठप रही 60 गांवों की बिजली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: छह घंटे ठप रही 60 गांवों की बिजली
Tue, 27 May 2025 12:22 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Tue, 27 May 2025 12:22 AM IST
विज्ञापन
बारामासी में केबल बॉक्स की मरम्मत करते ऊर्जा निगम के कर्मचारी। -संवाद
अमेठी। भीषण गर्मी के बीच सोमवार को बिजली कटौती ने 60 गांवों के करीब एक लाख लोगों की मुश्किलें बढ़ा दीं। पीठीपुर विद्युत उपकेंद्र पर बारामासी के समीप रेलवे लाइन के नीचे केबल बॉक्स जल जाने के चलते छह फीडरों से करीब छह घंटे तक आपूर्ति बाधित रही। उमस भरी गर्मी में बिजली न मिलने से लोग दिन भर बेहाल रहे। दोपहर दो बजे के बाद आपूर्ति बहाल हुई तो लोगों ने राहत की सांस ली।
अमेठी के पीठीपुर उपकेंद्र से कोरारी, रामगढ़, कोहरा संग्रामपुर, गंगौली, महराजपुर फीडरों के माध्यम से लगभग एक लाख से अधिक की आबादी को बिजली आपूर्ति की जाती है। कई दिनों से बारामासी के समीप लखनऊ-वाराणसी रेल खंड के नीचे से निकली 33 केवीए केबल बॉक्स में समस्या आ रही थी।
बताया कि सोमवार सुबह आठ बजे से केबल खराब होने के बाद केबल बॉक्स पर मरम्मत कार्य शुरू करा दिया गया। उपभोक्ताओं को पूर्व सूचना न दिए जाने के कारण लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। बिजली कटौती के चलते घरों में लगे इन्वर्टर भी दोपहर बाद डिस्चार्ज हो गए। मोटर न चल पाने के कारण गांवों में पानी का संकट खड़ा हो गया।
विज्ञापन
बाजारों में भी दुकानों पर काम प्रभावित रहा। मोबाइल चार्ज न हो पाने से लोग आपसी संपर्क में भी परेशान होते रहे। बिजली आपूर्ति ठप रहने से ग्रामीणों में आक्रोश रहा।
पीठीपुर के रोहित ने बताया कि विभाग ने समय रहते जानकारी नहीं दी। यदि सूचना मिलती तो लोग पहले से तैयारी कर सकते थे। ग्रामीणों ने विभागीय लापरवाही पर कड़ी नाराजगी जताई। पीठीपुर उपकेंद्र के अवर अभियंता रवि कुमार ने बताया कि बारामासी में केबल बदलने के कार्य के चलते आपूर्ति बाधित रही। उपभोक्ताओं को वाट्सएप ग्रुप के माध्यम से सूचना दी गई थी। दोपहर बाद आपूर्ति बहाल हो गई।