{"_id":"66a167bc5b516f72da0589e4","slug":"electricity-supply-should-be-as-per-roster-amethi-news-c-96-1-ame1002-122615-2024-07-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: रोस्टर के मुताबिक हो बिजली की आपूर्ति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: रोस्टर के मुताबिक हो बिजली की आपूर्ति
Thu, 25 Jul 2024 02:14 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Thu, 25 Jul 2024 02:14 AM IST
विज्ञापन
अमेठी सिटी। जिलाधिकारी ने किसानों की सिंचाई संबंधी दिक्कतों को गंभीरता से लिया है। उन्होंने अधिकारियों को रोस्टर के अनुसार नहरों में पानी व बिजली आपूर्ति के निर्देश दिए।
डीएम निशा अनंत ने बुधवार को कलेक्ट्रेट सभागार में सिंचाई व पाॅवर काॅर्पोरेशन के अधिकारियों के साथ बैठक की। जिसमें नहरों में पानी व रोस्टर के अनुरूप विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने को कहा। कहा कि वर्तमान समय में सर्वाधिक शिकायतें नहरों में पानी नहीं आने तथा बिजली से संबंधित प्राप्त हो रही हैं।
डीएम ने सिंचाई विभाग के अधिकारियों से नहरों में पानी की स्थिति की जानकारी ली। कहा कि नहरों में रोस्टर के अनुसार पानी दिया जाए। प्रचार प्रसार करें, जिससे किसानों को भी जानकारी हो सके कि उनके क्षेत्र में पड़ने वाली नहरों में कब तक पानी आएगा।
विज्ञापन
डीएम ने पाॅवर काॅर्पोरेशन के अधिकारियों से रोस्टर के अनुसार विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने की बात कही। कहा कि विद्युत कटौती तथा लो वोल्टेज से नलकूप नहीं चल पा रहे हैं। सरकारी नलकूपों पर अनिवार्य रूप से बिजली आपूर्ति की जाए। लो वोल्टेज की समस्या दूर की जाए।
बैठक में अधीक्षण अभियंता विद्युत संजय गुप्ता, अधिशासी अभियंता शारदा सहायक खंड- 41 मनीष रंजन सहित सिंचाई व पॉवर कॉर्पोरेशन के अधिशासी अभियंता एवं अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।