{"_id":"669afbea43a8d7528709d704","slug":"electricity-problems-echoed-in-mps-meeting-amethi-news-c-96-1-lu11005-122337-2024-07-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: सांसद की बैठक में गूंजीं बिजली की परेशानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: सांसद की बैठक में गूंजीं बिजली की परेशानी
Sat, 20 Jul 2024 05:21 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Sat, 20 Jul 2024 05:21 AM IST
विज्ञापन
संबोधित करते सांसद
अमेठी सिटी। अपने तीन दिवसीय दौरे पर आए अमेठी सांसद किशोरी लाल शर्मा शुक्रवार को दौरे के दूसरे दिन जगदीशपुर विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ताओं व विभिन्न संगठनों के साथ बीएचईएल गेस्ट हाउस जगदीशपुर में बैठक की। इस दौरान अधिकतर समस्याएं बिजली को लेकर रहीं। सांसद ने समस्याओं का शीघ्र निस्तारण करने का आश्वासन दिया। इसके बाद वह बहुआ में पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष मोहम्मद अजहर के घर पर उपस्थित लोगों को संबोधित किया। कहा कि इस गांव के लोगों ने अच्छी जीत दिलाकर आपने अपना और गांधी परिवार के रिश्ते को सम्मान दिया है। वहां मौजूद एक बुजुर्ग ने सांसद से कहा कि गांव में लाइट बहुत कम रहती है। यदि रहती भी है तो वोल्टेज सही नहीं रहता। उन्होंने समस्या का समाधान कराने का प्रयास किया।
सांसद ने कहा कि गौरीगंज कार्यालय पर समस्या के निदान के लिए कभी भी आ सकते हैं। दिल्ली का आवास अभी तक नहीं मिला है। वह भी आप लोगों का ही है। क्षेत्र के बहुआ, मत्तेपुर, भीखीपुर, राजा फत्तेपुर, सिंहपुर में जगह-जगह सांसद का लोगों ने स्वागत किया। वह सिंहपुर के बाद सलोन विधानसभा के डीह भी गए। इस दौरान जिला अध्यक्ष प्रदीप सिंघल, राकेश मिश्रा, प्रवक्ता अनिल सिंह, मो. मतीन, राम प्रसाद गुप्ता, मो. अजहर आदि मौजूद रहे।