फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   election noduse amethi

Amethi News: जायस में 75 व गौरीगंज 26 को अदेय प्रमाण पत्र जारी

Sun, 16 Apr 2023 12:10 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Sun, 16 Apr 2023 12:10 AM IST
विज्ञापन
election noduse amethi
गौरीगंज (अमेठी)। धीरे-धीरे निकाय चुनाव की सरगर्मी बढ़ती जा रही है। प्रत्याशी वार्डों में चुनाव प्रचार के साथ नामांकन में लगने वाले अभिलेखों को एकत्र करने में जुट गए हैं। नगर पालिका में अदेय प्रमाण पत्र बनवाने के लिए संभावित प्रत्याशियों की भीड़ उमड़ रही है। जिले के निकायों में दूसरे चरण में 17 अप्रैल से नामांकन प्रक्रिया शुरू हो रही है। नियमों के अनुसार, नगर पालिका व नगर पंचायत में गृह कर, जल कर व जल मूल्य के बकायेदार प्रत्याशी नामांकन नहीं कर सकेंगे। ऐसे में संभावित प्रत्याशी नगर पालिका व नगर पंचायत कार्यालय पहुंच गृह कर, जल कर व जल मूल्य का बकाया भुगतान कर अदेय प्रमाण पत्र के लिए आवेदन कर रहे हैं।
विज्ञापन

आंकड़ों के अनुसार गौरीगंज नगर पालिका कार्यालय में अब तक 26 लोगों को अदेय प्रमाण पत्र जारी हुआ है। इन सब ने 2020-21 से लागू गृह कर व जल कर के रूप में एक लाख 25 हजार 142 रुपये का भुगतान किया है। जिले की सबसे पुरानी नगर पालिका परिषद, जायस में 75 प्रत्याशियों ने गृह कर, जल कर व जल मूल्य का 50 हजार 130 रुपये बकाया भुगतान कर अदेय प्रमाण पत्र हासिल किया है।
विज्ञापन

मुसाफिरखाना में 45 व अमेठी में 12 लोगों को नगर पंचायत ने अदेय प्रमाण पत्र जारी किया है। दोनों नगर पंचायतों में जल कर लागू नहीं किया गया है। शनिवार को अदेय प्रमाण पत्र लेने के लिए संभावित प्रत्याशी नगर पालिका व नगर पंचायत में टैक्स जमा करने के लिए पहुंच रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनसेट
सीमा विस्तार में शामिल हुए प्रत्याशियों को टैक्स छूट
नगर पालिका परिषद जायस का सीमा विस्तार किया गया है। सीमा विस्तार में बहादुरपुर की 21 ग्राम पंचायतों की कुल 9329 आबादी नगर पालिका में शामिल की गई है। जिन्हें वार्ड संख्या दो, पांच, सात, नौ व 12 में शामिल किया गया है।
निकाय चुनाव में पहली बार हिस्सा ले रहे सीमा विस्तारित क्षेत्र के प्रत्याशियों से किसी प्रकार का गृह कर, जल कर व जल मूल्य मौजूदा समय में वसूल नहीं किया जा रहा है। इन वार्डों में चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशियों को बगैर किसी भुगतान के अदेय प्रमाण पत्र नगर पालिका जारी कर रही है।


बनाया गया अलग काउंटर
निकाय चुनाव में टैक्स जमा करने वालों की भीड़ को देखते हुए नगर पालिका में अलग से काउंटर बनाया गया है। गौरीगंज नगर पालिका में दो व जायस में चार काउंटर पर गृह कर, जल कर व जल मूल्य जमा किए जा रहे हैं। टैक्स जमा होने के अदेय प्रमाण पत्र के लिए प्रार्थना पत्र जमा किए जा रहे हैं। दूसरे दिन अधिशासी अधिकारी के हस्ताक्षर से अदेय प्रमाण पत्र जारी हो रहा है।



आज खुले रहेंगे कार्यालय
चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशियों को सहूलियत देने के लिए रविवार को भी नगर पालिका व नगर पंचायत कार्यालय खुले रहेंगे। गृहकर, जल कर व जल मूल्य जमा करने के साथ अदेय प्रमाण पत्र के लिए प्रार्थना पत्र स्वीकार किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed