{"_id":"6228ec62fd1b202188157ad5","slug":"election-counting-result-today-counting-from-8-am-amethi-news-lko6210899160","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi Election Seat Result: आज पता चलेगा, कौन बनेगा विधायक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi Election Seat Result: आज पता चलेगा, कौन बनेगा विधायक
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गौरीगंज (अमेठी)। मतदान के बाद से जारी परिणाम का इंतजार बृहस्पतिवार को समाप्त हो जाएगा। सुबह आठ बजे काउंटिंग शुरू होने के चंद घंटों बाद ही लोगों को यह पता चलने लगेगा कि उनकी पसंद का प्रत्याशी जीतेगा या नहीं। जिले की चार विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ने वाले 48 प्रत्याशियों में किस प्रत्याशी की होली रंगीन होगी यह शाम चार बजे तक लगभग स्पष्ट हो जाएगा।
विधानसभा चुनाव के हर नतीजे से रूबरू होने के लिए इस लिंक पर करें क्लिक
काउंटिंग सुबह आठ बजे पोस्टल बैलेट की गणना के साथ शुरू होगी। तीन विधानसभा क्षेत्रों में मतगणना का कार्य 29 तो जगदीशपुर में 31 राउंड में पूरा होगा। सबसे कम प्रत्याशी होने के चलते गौरीगंज विधानसभा क्षेत्र का परिणाम सबसे पहले शाम चार बजे तक आने की संभावना है। जिला निर्वाचन अधिकारी राकेश कुमार मिश्र की ओर से जारी दिशा निर्देशों के अनुसार बुधवार देर शाम तक मतगणना की सभी तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा चुका है। सुबह आठ बजे शुरू होने वाली मतगणना में लगाए गए कार्मिकों को सुबह छह बजे अपने ड्यूटी केंद्र पर पहुंचने को कहा गया है।
विज्ञापन
चुनाव आयोग की ओर से विधानसभा तिलोई के लिए नामित प्रेक्षक डॉ. गरिमा मित्तल, जगदीशपुर के लिए प्रशांत कुमार पांडा, गौरीगंज के लिए ई. रवींद्रन तथा अमेठी के लिए नामित सोनमणि बोरा व पुलिस प्रेक्षक एसएच महावरकर बुधवार शाम जिला मुख्यालय पहुंच चुके हैं। प्रेक्षकों ने इंदिरा गांधी पीजी कॉलेज व मनीषी महिला महाविद्यालय में बनाए गए सभी मतगणना हॉलों का निरीक्षण किया।
इस लिंक पर क्लिक करें और उत्तर प्रदेश के चुनावी नतीजों से हो जाएं रूबरू
प्रत्येक विधानसभा की मतगणना के लिए दो-दो कक्ष तैयार किए गए हैं। प्रत्येक कक्ष में सात-सात टेबल (कुल 14 टेबल) पर ईवीएम में पड़े मतों की गिनती होगी। पोस्टल बैलेट व ईटीपीएस के मतों की गिनती के लिए तिलोई में दो, गौरीगंज व जगदीशपुर में तीन-तीन तथा अमेठी में चार टेबल लगाई जाएंगी। इसके अलावा आरओ व एआरओ के लिए भी एक-एक टेबल होंगी।
दो-दो कक्षों में होने वाली गणना में गौरीगंज विधानसभा का परिणाम पहले आने की उम्मीद है। निर्वाचन कार्यालय के सूत्रों के अनुसार गौरीगंज में सबसे कम नौ प्रत्याशी होने तथा 29 राउंड में 404 बूथों की गणना से पहले परिणाम आने की उम्मीद है। जगदीशपुर के 424 बूथों की गणना 31 राउंड में तो तिलोई व अमेठी के 396-396 बूथों की गणना 29-29 राउंड में पूरी होगी। चुनाव लड़ रहे सभी उम्मीदवार व उनके एजेंट की संबंधित कॉलेज में एंट्री एक घंटा पहले यानि सात बजे शुरू कराई जाएगी। जो भी एजेंट अपने पास के साथ सात बजे तक संबंधित कॉलेज के गेट पर नहीं पहुंचेंगे, उनकी एंट्री नहीं हो पाएगी।
मीडिया कर्मियों को पीडी आशुतोष दुबे व एडीआईओ शिवदर्शन यादव के साथ बिना मोबाइल मतगणना कक्ष में प्रवेश की अनुमति होगी। दोनों अफसर मीडिया सेंटर पर मौजूद मीडिया कर्मियों को प्रत्येक चक्र की मतगणना समाप्त होने के 20 मिनट बाद पड़े मतों की गिनती से अवगत कराएंगे। मतों की गिनती कराने के लिए मतगणना कक्ष में पहुंचने वाले सभी उम्मीदवारों व एजेंटों से संबंधित आरओ गोपनीयता का शपथ पत्र भराएंगे। इसका उल्लंघन करते पाए जाने पर संबंधित एजेंट व उम्मीदवार का पास निरस्त कर उसे बाहर कर दिया जाएगा।
सीडीओ डॉ. अंकुर लाठर ने बताया कि चारों विधानसभा क्षेत्रों की मतगणना के लिए 19-19 टीमें बनाई गई हैं। इनमें से 14 टीमें मतगणना कार्य करेंगी तो पांच-पांच टीमें रिजर्व में रहेंगी। टीम में सुपरवाइजर के रूप में राजपत्रित अधिकारी, सहायक मतगणना अधिकारी के रूप में जेई व लेखा संवर्ग के अधिकारी तथा माइक्रो ऑब्जर्वर के रूप में केंद्रीय कर्मचारियों (कुल 304) की ड्यूटी लगाई गई है। अतिरिक्त मजिस्ट्रेट फाल्गुनी सिंह ने बताया कि परिसर के भीतर मोबाइल, कैलकुलेटर सहित किसी भी प्रकार की इलेक्ट्रॉनिक व ज्वलनशीन सामाग्री पर पूरी तरह से प्रतिबंध रहेगा।