{"_id":"6439a3cf5e1cea84cb074535","slug":"election-amethi-state-award-amethi-news-c-13-1-183182-2023-04-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वालों को मिलेगा राज्य पुरस्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वालों को मिलेगा राज्य पुरस्कार
Sat, 15 Apr 2023 12:34 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Sat, 15 Apr 2023 12:34 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गौरीगंज (अमेठी)। शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षकों को राज्य शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। योजना के तहत शिक्षक को वेबपोर्टल पर 31 मई तक ऑनलाइन आवेदन करना होगा। आवेदन के बाद जिला, मंडलीय व राज्य स्तरीय कमेटी मूल्यांकन कर चयन प्रक्रिया पूरा करेगी। कोविड संक्रमण कॉल से अब तक ऑनलाइन समेत कई अलग-अलग विधा में शिक्षकों ने बेहतर कार्य किए हैं। इन शिक्षकों को बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से राज्य अध्यापक पुरस्कार मिलेगा। प्राथमिक/उच्च प्राथमिक/ अशासकीय सहायता प्राप्त जूनियर हाईस्कूल में कार्यरत शिक्षकों से वेबपोर्टल पर 16 अप्रैल से 31 मई तक ऑनलाइन आवेदन मांगा गया है। आवेदन के समय शिक्षकों को शोध, नई विधि समेत अन्य कार्यों का प्रमाण अपलोड करना होगा।
शिक्षकों की ओर से आवेदन प्रक्रिया पूरी होने के बाद एक से 30 जून तक जिला स्तरीय चयन समिति शिक्षकों के आवेदन पत्र का अभिलेखीय आधार पर परीक्षण, सत्यापन एवं मूल्यांकन करेगी। इसके बाद तीन श्रेष्ठ शिक्षकों के सतर्कता एवं सत्यनिष्ठा का प्रमाण पत्र व आवेदन पत्र को पोर्टल के माध्यम से राज्य चयन समिति को भेजा जाएगा। समिति आवेदन का पुर्नमूल्यांकन करते हुए चयन कर पुरस्कार की संस्तुति करेगी। समारोह आयोजित कर शिक्षा विभाग मुख्यमंत्री के हाथों पुरस्कृत कराते हुए सम्मानित कराएगा।
मांगा गया आवेदन
शिक्षा निदेशक बेसिक के निर्देश पर शिक्षकों को वेबपोर्टल पर राज्य अध्यापक पुरस्कार के लिए आवेदन करने कहा गया है। आवेदन के बाद नियमानुसार परीक्षण कर राज्य स्तरीय समिति को सूची भेजी जाएगी। यह योजना शिक्षा को बेहतर बनाने में सहायक साबित होगी।
विज्ञापन
संगीता सिंह-बीएसए