फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   election

पंचायत चुनाव की तैयारी तेज, अफसरों को मिली जिम्मेदारी

Sat, 20 Feb 2021 12:23 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 20 Feb 2021 12:23 AM IST
विज्ञापन
election
अमेठी। आगामी त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की तैयारियां जिले में तेज हो गई हैं। आरक्षण निर्धारण का काम शुरू होने के बाद डीएम ने चुनाव के लिए प्रभारी व सहायक प्रभारी अधिकारी नामित कर दिए।
विज्ञापन

डीएम अरुण कुमार ने निर्वाचन से जुड़े सभी कार्यों को समय से आयोग के निर्देशानुसार पूरा करने के लिए प्रभारी व सहायक प्रभारी अधिकारी नामित किया है। डीएम की ओर से जारी निर्देश में सीडीओ को मतदान/मतगणना कार्मिक व्यवस्था व प्रशिक्षण की तो परियोजना निदेशक को वाहन व ईधन की व्यवस्था की जिम्मेदारी दी गई है। इसी तरह बंदोबस्त अधिकारी चकबंदी को मतपत्र व निर्वाचन किट की तो वरिष्ठ कोषाधिकारी को व्यय लेखा एवं अग्रिम यात्रा भत्ता, आबकारी अधिकारी को प्रेक्षक, एडीएम एफआर को कानून व्यवस्था के साथ ही मीडिया व आचार संहिता पालन कराने की व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा गया है। एडीएम न्यायिक को कंट्रोल रुम व शिकायत प्रकोष्ठ तो उपायुक्त एनआरएलएम को वीडियोग्राफी व सीसीटीवी, एक्सईएन लोक निर्माण को टेंट, फर्नीचर, बैरीकेटिंग, प्रकाश व लाउडस्पीकर की व्यवस्था कराने को कहा गया है। सभी बीडीओ को निर्वाचन व्यवस्था, रूटचार्ट व स्ट्रांग रूम, एक्सईएन ग्रामीण अयिंत्रण विभाग को मतपेटी, सभी एसडीएम को निर्वाचक नामावली, डीआईओ को एसएमएस मॉनीटरिंग एवं आईटी एप्लीकेशन तथा सीएमओ को चिकित्सा व्यवस्था की जिम्मेदारी दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed