फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Elders will get ration even after thumb thumb mismatch

अंगूठा मिस मैच होने पर भी बुजुर्गों को मिलेगा राशन

Tue, 08 Dec 2020 10:20 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 08 Dec 2020 10:20 PM IST
विज्ञापन
Elders will get ration even after thumb thumb mismatch
अमेठी। सार्वजनिक वितरण प्रणाली के ई-पॉस मशीन पर बुजुर्गों का अंगूठा नहीं मिसमैच होने के बाद भी अब उन्हें राशन से वंचित नहीं किया जा सकेगा। शासन की नई व्यवस्था के तहत अब उन्हें मोबाइल नंबर के माध्यम से राशन मिलेगा।
विज्ञापन

सार्वजनिक वितरण प्रणाली की दुकान पर राशन का वितरण ई-पॉस मशीन के माध्यम से किया जाता है। मशीन पर अंगूठा मैच नहीं होने से बड़ी संख्या में बुजुर्गों को राशन नहीं मिलता। इतना ही नहीं उनका समय नष्ट होने के साथ आने-जाने में परेशानी का सामना करना पड़ता है सो अलग।
विज्ञापन

बुजुर्ग होने के कारण उनकी आंख की पुतली भी मैच नहीं करती। ऐसे में बुजुर्गों के लिए दोहरी परेशानी हो जाती है। बुजुर्गों को होने वाली इस परेशानी की लगातार मिल रही शिकायतों के बाद शासन ने पूर्ति विभाग को बुजुर्गों का अंगूठा व आंख की पुतली का मिलान नहीं होने पर उनके मोबाइल नंबर को दर्जकर राशन देने की व्यवस्था करने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूर्ति निरीक्षक फूल सिंह यादव ने बताया कि ऐसे बुजुर्गों को एक प्रारूप पर कार्यालय में आवेदन करना होगा। आवेदन के बाद उनके मोबाइल नंबर को रजिस्टर्ड कर दिया जाएगा। रजिस्टर्ड नंबर पर आने वाली ओटीपी के माध्यम से बुजुर्गों को राशन दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed