फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Elderly people get breathless while getting a slip made before treatment.

Amethi News: इलाज से पहले परचा बनवाने में बुजुर्गों की फूल जाती है सांस

Wed, 08 Oct 2025 12:33 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Wed, 08 Oct 2025 12:33 AM IST
विज्ञापन
Elderly people get breathless while getting a slip made before treatment.
 जिला अस्पतात ​स्थित ओपीडी कक्ष में मरीज का इलाज करते डॉक्टर। -संवाद
अमेठी सिटी। जिला अस्पताल में बुजुर्गों के लिए अलग परचा पंजीकरण काउंटर नहीं है। ऐसे में लंबी कतार में लगने के कारण इलाज से पहले ही बुजुर्गों की सांस फूल जाती है। उन्हें परचा बनवाने और चिकित्सक को दिखाने में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन



जिला अस्पताल में परचा काउंटर महिला-पुरुष के लिए एक-एक है। वहीं जांच पंजीकरण और जांच रिपोर्ट लेने के लिए एक-एक काउंटर संचालित हैं। इन दिनों जिला अस्पताल में 1200 से 1500 की ओपीडी हो रही है। करीब 25 फीसदी बुजुर्ग इलाज के लिए पहुंचते हैं। अस्पताल में बुजुर्गों के लिए अलग से परचा काउंटर संचालित नहीं होने से उन्हें लंबी कतार में घंटों लगकर परचा बनवाना पड़ रहा है। वहीं ओपीडी में चिकित्सक को दिखाने के लिए भी एक से दो घंटे इंतजार करना पड़ता है।
विज्ञापन



चिकित्सक ने अगर जांच लिख दी तो फिर पंजीकरण कराने और रिपोर्ट लेेने में दो से तीन बज जाते हैं। इसमें बुजुर्गों की हालत सबसे ज्यादा खराब होती है। मंगलवार को सार्वजनिक अवकाश के कारण ओपीडी 12 बजे तक ही चली। मरीजों की संख्या भी अन्य दिनों दिनों की अपेक्षा कम रही। फिजिशियन डॉ. शुभम पांडेय की ओपीडी में मरीजों की सबसे अधिक भीड़ रही। अस्पताल में मिले बुजुर्ग गयाप्रसाद दूबे ने बताया कि 20 दिनों से उनका इलाज चल रहा है। डॉ. अमित यादव को वह दिखा रहे हैं। बताया कि सुबह आठ बजे आने के बाद चिकित्सक को दिखाने और ब्लड सैंपल देने में दो बज जाता है। रिपोर्ट नहीं मिल पाती। उसके दूसरे दिन आकर लेना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन



कहा कि बुजुर्गों के लिए अलग काउंटर और ओपीडी में भी चिकित्सक को दिखाने में प्राथमिकता मिलनी चाहिए। बताया कि मंगलवार को चिकित्सक नहीं मिलने से पहले की दवा लेकर जाना पड़ रहा है। बुजुर्ग राधा तिवारी ने बताया कि उनके पैर में हमेशा दर्द बना रहता है। यहां पर बुजुर्गों के लिए काउंटर संग अन्य व्यवस्थाएं होनी चाहिए। चिकित्सक नहीं मिले, पुराने परचे की दवा लेकर लौटना पड़ रहा है।


इस बारे में सीएमएस डॉ. बद्री प्रसाद अग्रवाल ने बताया कि संचालित काउंटरों व ओपीडी में बुजुर्गों को वरीयता देने का आदेश दिया गया है। बुजुर्गों को कोई दिक्कत न हो, इसके लिए कर्मियों को विशेष निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed