फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   eight nomination

अध्यक्ष व सचिव पद के लिए चार-चार नामांकन

Sat, 26 Sep 2020 10:33 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 26 Sep 2020 10:33 PM IST
विज्ञापन
eight nomination
अमेठी। तहसील बार एसोसिएशन के चुनाव में अध्यक्ष व सचिव पद के लिए चार-चार नामांकन पत्र दाखिल हुए हैं। वरिष्ठ उपाध्यक्ष व उपाध्यक्ष पद के लिए भी तीन-तीन नामांकन पत्र दाखिल हुए हैं। निर्वाचन कार्यक्रम एल्डर्स कमेटी के चेयरमैन की निगरानी में चल रहा है।
विज्ञापन

अमेठी में तहसील बार एसोसिएशन के चुनाव की प्रक्रिया चल रही है। शुक्रवार के बाद शनिवार को नामांकन पत्र दाखिल किए गए। दो दिनों तक चली नामांकन प्रक्रिया में अध्यक्ष पद के लिए बृजेंद्र शुक्ल, अशोक कुमार सरोज, सदाशिव पांडेय व राजेंद्र सिंह ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया है।
विज्ञापन

वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद के लिए मो. कुद्दुस खां, बिंद्रा प्रसाद मिश्र, त्रिजुगी नारायण मिश्र, उपाध्यक्ष पद के लिए राजेश कुमार मिश्र, अशोक शंकर गुप्त, शैलेंद्र कुमार शुक्ला, सचिव पद के लिए उपेंद्र कुमार शुक्ल, चंद्रभूषण तिवारी, सुरेश चंद्र वर्मा, अनिल कुमार तिवारी, कोषाध्यक्ष पद के लिए प्रेम नारायण दुबे, संयुक्त सचिव पद के लिए अफसर हुसैन, जितेंद्र बहादुर सिंह, अजीत सिंह, सीनियर सदस्य पद के लिए प्रदीप कुमार श्रीवास्तव, गिरजा शंकर शुक्ला, महेंद्र वर्मा, सुभाष चंद्र तिवारी तो जूनियर सदस्य पद के लिए कमलेश त्रिपाठी, हरिपाल सिंह, मनोज कुमार सिंह, शेषमणि पांडेय, मानवेंद्र ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

एल्डर्स कमेटी चेयरमैन दयाशंकर शुक्ल ने बताया कि नामांकन पत्रों की जांच 28 सितंबर को तथा मतदान व मतगणना पांच अक्टूबर को होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed