फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Eight gate will be made on name of freedom fighters in amethi

विधायक निधि से बनेंगे आठ स्वतंत्रता संग्राम सेनानी द्वार

Mon, 09 Aug 2021 11:17 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 09 Aug 2021 11:17 PM IST
विज्ञापन
Eight gate will be made on name of freedom fighters in amethi
अमेठी। विधानसभा क्षेत्र में विधायक निधि से आठ स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के नाम पर द्वार बनाया जाएगा। विधायक ने मुख्य विकास अधिकारी को पत्र भेजकर कार्यदायी संस्था नामित करने की बात कही है।
विज्ञापन

क्रांति दिवस के अवसर पर भाजपा विधायक गरिमा सिंह ने विधायक निधि से विधानसभा क्षेत्र में आठ स्वतंत्रता संग्राम सेनानी द्वार बनवाने की घोषणा की।
विधायक ने अमेठी-गौरीगंज मार्ग स्थित ग्रामसभा ताला मेन रोड पर, अमेठी-सुल्तानपुर मार्ग पर स्थित ग्रामसभा परतोष मेन रोड पर, अमेठी-अठेहा मार्ग पर स्थित देवरी बाजार, अमेठी-किठावर मार्ग स्थित विधानसभा बॉर्डर पर, अमेठी-मुंशीगंज मार्ग पर मुंशीगंज चौराहा के समीप, अमेठी-प्रतापगढ़ मार्ग सहजीपुर रेलवे क्रॉसिंग के समीप, अमेठी-दुर्गापुर मार्ग दुर्गापुर बाजार तथा अमेठी-गौरीगंज मार्ग ग्राम सभा दरपीपुर में रोड पर स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के नाम पर द्वार बनाने की पहल की है।
विज्ञापन

द्वार निर्माण के संबंध में विधायक ने मुख्य विकास अधिकारी डॉ. अंकुर लाठर को पत्र भेजकर कार्यदायी संस्था नामित करने आदि के संबंध में पत्र भेजा है। विधायक प्रतिनिधि अनंत विक्रम सिंह ने कहा कि सीडीओ की ओर से कार्यदायी संस्था नामित करने के बाद डीपीआर तैयार होगा। डीपीआर के अनुसार राशि कार्यदायी संस्था को निर्गत कर निर्माण कार्य पूरा कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed