फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Education will be conducted till intermediate in three Kasturba schools.

Amethi News: तीन कस्तूरबा विद्यालयों में होगी इंटर तक पढ़ाई

Thu, 14 Mar 2024 01:07 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Thu, 14 Mar 2024 01:07 AM IST
विज्ञापन
Education will be conducted till intermediate in three Kasturba schools.
अमेठी सिटी। जिले के तीन कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालयों में एक अप्रैल 2024 के शिक्षा सत्र से इंटर तक पढ़ाई शुरू हो जाएगी। छात्राओं के बैठने के लिए डेस्क, बेंच सहित अन्य उपकरण की खरीद के लिए शासन से जगदीशपुर व मुसाफिरखाना में 31.20 लाख तो भेटुआ में 7.10 लाख रुपये उपकरण की खरीद होगी। इन विद्यालयों को 5.34 करोड़ की लागत से उच्चीकृत किया गया है। आठवीं से उत्तीर्ण विद्यालय की छात्राओं संग नए प्रवेश भी होंगे। इससे जरूरतमंद बेटियों को शिक्षा के साथ आवासीय सुविधा मिलनी शुरू हो जाएगी। जिले के 13 ब्लॉक में बालिका शिक्षा योजना के तहत बेसिक शिक्षा विभाग कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय संचालित करता हैं।
विज्ञापन

इन विद्यालयों में छठवीं से आठवीं तक ही छात्राओं को पढ़ाई के साथ आवासीय सुविधा दी जाती है। इसमें 13 सौ छात्राएं पढ़ती हैं। आठवीं की पढ़ाई के बाद उन्हें नौवीं से इंटर के लिए अन्यत्र जाना पड़ता था। इसके चलते कई अभिभावक आगे की पढ़ाई रोक देते हैं।
विज्ञापन

सरकार ने सत्र 2020-21 में जिले के तीन कस्तूरबा विद्यालयों को इंटर तक उच्चीकृत करने के प्रस्ताव को मंजूरी दी। इसके बाद जगदीशपुर व मुसाफिरखाना में एक करोड़ 76 प्रति स्कूल की दर से आवंटित धनराशि से हॉस्टल तो भेटुआ में पूर्व में छात्रावास निर्माण होने के बाद पास कोई राजकीय व सहायता प्राप्त इंटर कॉेलेज नहीं होने से 1.68 करोड़ रुपये से एकेडमिक भवन का निर्माण करवाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

तीनों कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में कक्षा भवन, हॉस्टल सहित आदि बुनियादी ढांचा बनाने के बाद बेसिक शिक्षा विभाग संचालन की कवायद में जुट गया है।

जैम पोर्टल से होगी सामग्री खरीद
जिला समन्वयक सामुदायिक सहभागिता प्रवीण सिंह जगदीशपुर व मुसाफिरखाना कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में 25 लाख से रजाई, गद्दा, चादर, कंबल समेत आवासीय सुविधा की सामग्री तो 6.20 लाख रुपये डेस्क, बेंच कुर्सी समेत शैक्षिक कार्य के लिए आवश्यक सामग्री खरीदी जाएगी। इसके अतिरिक्त आवश्यक फर्नीचर, वर्तन, आलमारी व वाटर कूलर खरीदा जाएगा।
भेटुआ में 7.10 लाख शिक्षण कक्षों में शैक्षिक दृष्टि से आवश्यक सामग्री खरीद जाएगी। स्कूलों में फिजिक्स, केमेस्ट्री, बायोलॉजी की लैब भी तैयार की गई है। स्मार्ट क्लास रूम, बेहतर फर्नीचर की सुविधाओं के साथ तैयार किए गए हैं। सामग्री की खरीद नियमानुसार जैम पोर्टल से होगी। पोर्टल पर निविदा प्रकाशित की गई है।


तैयारियां पूरी, प्रवेश करवा शुरू होगा शिक्षण कार्य
बीएसए संजय कुमार तिवारी ने बताया कि चयनित कस्तूरबा विद्यालयों में कक्षा व आवास बनकर तैयार है। नियमानुसार सामग्री क्रय कर इंटर तक क्लास संचालित करने से जुड़ी तैयारियां पूरी की जा रही है। प्रवेश के बाद चयनित छात्राओं को निशुल्क एवं आवासीय सुविधा में इंटर तक शिक्षित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed