फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Eat a balanced and nutritious diet while pregnant

Amethi News: संतुलित व पौष्टिक आहार का सेवन करें गर्भवती

Thu, 26 Oct 2023 12:55 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Thu, 26 Oct 2023 12:55 AM IST
विज्ञापन
Eat a balanced and nutritious diet while pregnant
अमेठी। संग्रामपुर स्थित अन्य सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर बुधवार को हाईरिस्क प्रेग्नेंसी(एचआरपी) डे का आयोजन किया गया। इस दौरान 1348 गर्भवती के स्वास्थ्य की जांच की गई। संग्रामपुर सीएचसी प्रभारी डॉ. संतोष सिंह व महिला चिकित्सक डॉ. रूखसार की देखरेख में आयोजित स्वास्थ्य शिविर गर्भवती महिलाओं का वजन, खून की मात्रा,ब्लड प्रेशर आदि की जांच की गई। शिविर में 20 गर्भवती महिलाओं की स्वास्थ्य परीक्षण किया गया।
विज्ञापन

सीएचसी प्रभारी ने बताया कि सभी को मौसमी फल व हरी सब्जियां खाने अधिक से अधिक उपयोग करने की सलाह दी गई। इन दिनों मां जो भी सेवन करती है, शिशु को भी उसी से आवश्यक पोषक तत्व मिलते हैं। इससे दोनों की सेहत अच्छी रहेगी।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. अंशुमान सिंह ने बताया कि गर्भवती के स्वास्थ्य की निगरानी के लिए एएनएम व आशा कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी दी गई है। आकांक्षी ब्लॉकों में महिलाओं के स्वास्थ्य की निगरानी के लिए विशेष प्रबंध किए गए हैं। अधीक्षकों को चेकलिस्ट तैयार करने को कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन



टीकाकरण सत्र स्थल का लिया जायजा
एसीएमओ डॉ. संजय शर्मा व स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी वीके सरोज ने बुधवार को आधा दर्जन से अधिक सत्र स्थलों का भ्रमण करके जायजा लिया। शत प्रतिशत टीकाकरण पर जोर दिया। बताया कि मिली कमियों को निस्तारण का आदेश संबंधित अधीक्षकों को दिया गया है।


गर्भवती इनका रखें ध्यान
- जामो सीएचसी की महिला चिकित्साधिकारी डॉ. सुनीता का कहना है कि गर्भावस्था के दौरान महिलाओं को चाहिए कि भोजन न केवल पोषक हो, बल्कि सुपाच्य भी हो। गर्भावस्था के दौरान अधिसंख्य महिलाओं में कब्ज, अपच और उल्टियां होने की शिकायत रहती है।

बेहतर रहेगा कि अधिक तेल मसाले वाले भोजन या जंक फूड व फास्ट फूड के सेवन से बचें। घर का बना सादा खाना ही खाएं। थोड़ा-थोड़ा खाएं और बीच में डेढ़ या दो घंटे का अंतराल जरूर रखें। बाजार के पैक्ड जूस की जगह घर में फलों का जूस निकालकर पिएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed