फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Dust blowing in canals, farmers upset

नहरों में उड़ रही धूल, किसान परेशान

Sun, 13 Dec 2020 10:33 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 13 Dec 2020 10:33 PM IST
विज्ञापन
Dust blowing in canals, farmers upset
अमेठी। रवी सीजन में फसलों की सिंचाई के समय नहरों में पानी नदारद है। नहरों में पानी छोड़ने के बजाए जिम्मेदार सिल्ट सफाई में जुटे हैं। ऐसे में किसानों को फसलों की सिंचाई के लिए निजी साधन का सहारा लेना पड़ रहा है।
विज्ञापन

अगेती गेहूं की फसल की साथ अन्य फसलों की सिंचाई के समय जिले की नहरें सूखी पड़ी हैं। ब्लॉक क्षेत्र से होकर गुजरने वाले शारदा सहायक खंड-49 में पानी नहीं छोड़े जाने से सहायक नहरों में पानी नहीं छोड़ा जा रहा है।
विज्ञापन

नहरों में पानी नहीं छोड़ने से सूखी बाजगढ, बीरीपुर, मूंघी व बलभद्रपुर समेत कई माइनरों में इन दिनों धूल उड़ रही है। फसलों की सिंचाई के समय नहर व माइनर सूखी होने से किसानों की परेशानी बढ़ गई है। किसान निजी व किराए के नलकूप व पंपसेट से फसलों की सिंचाई करने को मजूबर है तो जहां पर निजी या किराए के पंपसेट की व्यवस्था नहीं है वहां किसानों की फसल सिंचाई के अभाव में खराब हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसान रामचंद्र, सूर्यभान, त्रिवेणी व दयाराम ने बताया कि धान की फसल की कटाई करके गेहूूं, मटर, आलू, सरसों मसूर की बुवाई एक माह पहले की गई। अब फसलों की सिंचाई करने के लिए नहर व माइनरों में पानी का इंतजार करना पड़ रहा है। समय से फसल की सिंचाई नही होने से उत्पादन प्रभावित होगा जिसको लेकर किसान परेशान हैं।

सिंचाई के समय जिम्मेदार विभाग नहरों में पानी का प्रबंध करने के बजाए सिल्ट सफाई कराने में जुटा है। किसानों ने जिला प्रशासन से नहरों में पानी छोड़ने की गुहार लगाई है। इस संबंध में एक्सईएन सिंचाई खंड 41 के फोन को किया गया तो उनका मोबाइल नंबर स्वीच ऑफ मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed