फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Durga Puja pandals started getting ready in the area

क्षेत्र में तैयार होने लगे दुर्गा पूजा पंडाल

Sat, 02 Oct 2021 10:57 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 02 Oct 2021 10:57 PM IST
विज्ञापन
Durga Puja pandals started getting ready in the area
बाजारशुकुल : कस्बे में तैयार किया जा रहा दुर्गा पूजा पांडाल। -संवाद - फोटो : AMETHI
बाजार शुकुल (अमेठी)। शारदीय नवरात्र नजदीक आते ही क्षेत्र में सजने वाले दुर्गा पूजा पंडालों को तैयार करने का काम शुरू हो गया है। मूर्तिकार रात दिन काम कर देवी प्रतिमाओं को अंतिम रूप देने में जुटे हैं।
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण की रफ्तार धीमी होने के बाद जहां बाजारों में रौनक लौट रही है वहीं त्यौहारों को लेकर भी लोगों में उत्साह है। इससे पहले दो नवरात्र तो कोरोना के चलते बिना मंदिर का पट खुले ही ब्ीत गए। इस बार श्रद्धालुओं में काफी उत्साह दिख रहा है। दुर्गा पूजा पांडाल लगाने वाली समितियां सक्रिय हो गई हैं। सभी लोग बैठक कर नियमों के दायरे में रहकर दुर्गा पूजा कार्यक्रम मनाने को अंतिम रूप देने में जुटे हैं। सभी समितियों की ओर से मूर्तिकारों को प्रतिमाएं बनाने का आर्डर भी दे दिया गया है।
विज्ञापन

स्थानीय कस्बे के साथ ही ब्लॉक क्षेत्र की अन्य बाजारों, कस्बों व गांवों में लोग पूजा पांडाल बनाने का भी काम शुरू कर दिए हैं। अपने पांडाल को सबसे बेहतर तथा आकर्षक बनाने के लिए लोग बाहर से कारीगर लाकर तरह-तरह के लकड़ी के ढांचे का मॉडल बनवा रहे हैं। बताते चलें कि आगामी सात अक्टूबर से शारदीय नवरात्र प्रारंभ हो रहा है। देवी भक्त जहां अपने घरों पर स्थापना कर नौ दिन का व्रत रखेंगे वहीं हर रोज क्षेत्र के प्रसिद्ध देवी मंदिरों पर भी पूजन दर्शन का क्रम चलेगा। दुर्गा पूजा पांडाल सजाने वाले भी स्थापना के ही पांडाल परिसर में कलश स्थापना कर देंगे। इससे पहले हर कोई अपना पांडाल दुरुस्त कराने में जुटा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed