फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Driving license camp will be organized for women today

Amethi News: महिलाओं के लिए आज लगेगा ड्राइविंग लाइसेंस शिविर

Sat, 06 Sep 2025 12:20 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Sat, 06 Sep 2025 12:20 AM IST
विज्ञापन
Driving license camp will be organized for women today
अमेठी सिटी। महिलाओं और युवतियों की सुविधा के लिए शनिवार को विशेष ड्राइविंग लाइसेंस शिविर का आयोजन होगा। अमर उजाला कार्यालय गौरीगंज में सुबह 10 से शाम चार बजे तक लर्निंग डीएल बनाए जाएंगे।
विज्ञापन



18 वर्ष की आयु पूरी कर चुकी महिलाएं शिविर में भाग लेकर अपना लर्निंग ड्राइविंग लाइसेंस बनवा सकती हैं। मौके पर मौजूद परिवहन विभाग की टीम दस्तावेजों की जांच करने के बाद लर्निंग डीएल जारी करेगी। इस शिविर का उद्देश्य महिलाओं को सुरक्षित और सरल प्रक्रिया के तहत ड्राइविंग लाइसेंस उपलब्ध कराना है, ताकि वह आत्मनिर्भरता की दिशा में आगे बढ़ सकें।
विज्ञापन



एआरटीओ प्रशासन महेंद्र बाबू ने बताया कि लर्निंग डीएल बनने के बाद ही स्थायी ड्राइविंग लाइसेंस जारी होता है। इसके लिए लर्निंग डीएल बनने की तिथि से एक माह से छह माह की अवधि में आवेदन करना जरूरी है। इस प्रक्रिया को पूरा करने के लिए आवेदक को एआरटीओ कार्यालय आना होगा। उन्होंने कहा कि शिविर में विशेष रूप से महिलाओं की भागीदारी को प्रोत्साहित किया जा रहा है, ताकि वे बिना किसी झंझट के ड्राइविंग लाइसेंस बनवा सकें और आत्मनिर्भर बनें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed