{"_id":"5fd647248ebc3e3d564357e1","slug":"driver-injured-in-two-truck-collision-amethi-news-lko5546699122","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाइवे पर आपस में टकरार्इं ट्रक, चालक घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाइवे पर आपस में टकरार्इं ट्रक, चालक घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेठी। लखनऊ-वाराणसी हाइवे पर रविवार रात कोहरे व धुंध के चलते एक ट्रक सड़क पर खड़े दूसरे ट्रक से भिड़ गई। दुर्घटना में एक ट्रक का चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को अस्पताल पहुुंचाया जहां से उसे ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया गया।
भीषण कोहरे व धुंध के बीच रविवार रात लखनऊ-वाराणसी राष्ट्रीय राजमार्ग पर बीएचईएल के पास खड़ी ट्रक से दूसरी ट्रक टकरा गई। दुर्घटना में चलित ट्रक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया।
दुर्घटना के बाद पहुंचे लोगों ने चालक को बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाते हुए मामले की सूचना पुलिस को दी। अस्पताल में मौजूद चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद चालक की हालात नाजुक देख ट्रॉमा सेेंटर रेफर कर दिया।
विज्ञापन
सूचना पर अस्पताल पहुंची पुलिस ने घायल चालक की पहचान अंबेडकरनगर जिले के अहिरौली थाने के बरहान गांव निवासी जितेंद्र यादव (25) के रूप में करते हुए परिवारीजनों को सूचना दी।
चालक को रेफर कराने के बाद पुलिस ने क्रेन की मदद से ट्रक को सड़क से हटाते हुए मार्ग का जाम समाप्त कराया। एसओ शिवाकांत पाडेय ने चालक को ट्रॉमा सेेंटर रेफर करने की बात कहते हुए बताया कि यदि कोई तहरीर मिलती है तो केस दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।