फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Dr. Sanjay singh attend meeting with workers after election result

चुनाव हारने के बाद छलका डॉ. संजय सिंह का दर्द

Sun, 13 Mar 2022 10:55 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 13 Mar 2022 10:55 PM IST
विज्ञापन
Dr. Sanjay singh attend meeting with workers after election result
अमेठी। केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी के अमेठी सीट पर प्रचार करने नहीं जाने का दर्द सामने आने लगा है। पूर्व केंद्रीय मंत्री और भाजपा प्रत्याशी डॉ. संजय सिंह ने हार के बाद समर्थकों के साथ बैठक की तो यह दर्द छलक पड़ा। बैठक को संबोधित करते हुए संजय सिंह ने नाम लिए बिना सांसद पर तंज कसा तो उनके कई करीबियों ने स्मृति ईरानी का नाम लेकर उन पर हार का ठीकरा फोड़ा। कार्यकर्ताओं का कहना था कि स्मृति और उनकी टीम ने खुलकर मुखालफत नहीं की होती तो अमेठी का परिणाम योगी-मोदी को और मजबूत करता।
विज्ञापन

गलतफहमी में हैं कुछ लोग
बैठक को संबोधित करते हुए पूर्व केंद्रीय मंत्री ने कहा कि मैं कमल निशान से ही लड़ रहा था। यह भाजपा का, प्रधानमंत्री का और सभी कार्यकर्ता का निशान है। अगर भाजपा में बैठे किसी को गलतफहमी है, उनको लगता है कि कमल निशान गुलाब का फूल है, तुलसी का फूल है, गेंदा का फूल है तो वो गलतफहमी हम लोग जल्द दूर करेंगे। हम थोड़ा पिछड़ गए।
विज्ञापन

हमें थोड़ा और सजग और सतर्क रहना था। यह सही है कि हमें टाइम कम मिला। लेकिन कुछ भी बात हुई तो हम आपके साथ हैं। आप हमारे साथ हैं। आने वाले समय में यही संख्या 70 हजार से एक लाख 40 हजार कर देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

डंके की चोट पर कहा, मैं हूं दबंग
संजय सिंह ने कहा कि हमें पूरा भरोसा है कि जो हमारे साथ नहीं थे वो भी आएंगे। मैंने कभी जातिवादी राजनीति नहीं की। हमें अपने सिद्धांतों पर भरोसा है। आप सबसे मैं यही कहना चाहता हूं कि आप अपने को कभी अकेला मत समझें। मैं आपके साथ हूं। रानी साहब आपके साथ हैं। भाजपा आपके साथ है। जो गलत विचारों के लोग हैं, वो चाहे भाजपा में हों, चाहे सपा में हों, चाहे बसपा में हों, उन सबका दिमाग हम जल्दी ठीक करेंगे। अगर हम दबंगई की राजनीति नहीं करते तो ऐसा नहीं है कि हम दबंग नहीं हैं। आपके स्वाभिमान को कभी बट्टा नहीं लगने देंगे। मैं रहूंगा तब भी आपके साथ हूं नहीं हूं तब भी आपके साथ हूं।
चोर उचक्कों के खिलाफ लड़ना है
संजय सिंह ने कहा कि आप दो कदम चलोगे तो मैं 200 कदम चलूंगा। आपकी जीत को छोटे मोटे लोग बिगाड़ नहीं सकते। यहां अंग्रेज के शासन के 10 साल में राजा लाल बहादुर सिंह की तलवार ने उनको धूल चटा दी थी। कहा...यहां तो चोर उचक्कों के खिलाफ लड़ना है दो मिनट में निपट जाएंगे।

अमीता ने कहा खुलकर होगी बात
संजय सिंह की पत्नी व पूर्व मंत्री डॉ. अमीता सिंह ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि आज जो चर्चा और बातें हो रही हैं अब वह बात खुलकर होगी। बाहर से आने वाले समझते हैं कि अमेठी को तहस-नहस कर देंगे। उनको बताना पड़ेगा कि तुम बाहरी हो। यहां शिष्टाचार से रहो। यह अमेठी हमारे बाप की है तुम्हारे बाप की नहीं। उनको बताना पड़ेगा। बोलना पड़ेगा। दिखाना पड़ेगा कि जब प्रचार में आने का कष्ट नहीं किया तो अब अमेठी आने की जरूरत नहीं है। आप खुलकर आइए डरने की जरूरत नहीं है। मैं आगे-आगे खड़ी हूं। पीछे-पीछे रहिए। अब हम लड़ाई लड़ेंगे। जंग होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed