फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Double crisis of power cuts and tripping; farmers and traders distressed.

Amethi News: कटौती-ट्रिपिंग का दोहरा संकट, किसान-कारोबारी परेशान

Tue, 21 Jul 2026 12:49 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Tue, 21 Jul 2026 12:49 AM IST
विज्ञापन
Double crisis of power cuts and tripping; farmers and traders distressed.
अमेठी सिटी। रात में आठ घंटे से अधिक की बिजली कटौती और दिनभर बिजली के बार-बार आने-जाने (ट्रिपिंग) ने शहर से गांव तक लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। जिला मुख्यालय समेत कई उपकेंद्रों पर रातभर बिजली की आंखमिचौली चलती रही, जिससे सुबह पेयजल संकट गहरा गया। दिन में बार-बार बिजली जाने से घरेलू कामकाज, कारोबार और खेतों की सिंचाई भी बुरी तरह प्रभावित हुई है।
विज्ञापन



रविवार शाम से ही जिला मुख्यालय पर बिजली की आवाजाही लगी रही। रात 8:42 बजे गुल हुई बिजली 9:57 बजे बहाल हुई, जिसके बाद रात भर हर घंटे 20 से 25 मिनट की कटौती होती रही। सोमवार सुबह बिजली गुल रहने से लोगों को पेयजल और रोजमर्रा के कामों में दिक्कत हुई। टिकरिया फीडर से रात में करीब आठ घंटे आपूर्ति बाधित रही, जबकि मुसाफिरखाना उपकेंद्र से रात भर बिजली की आवाजाही बनी रही।
विज्ञापन


शुकुलपुर उपकेंद्र क्षेत्र में रात में लगभग छह घंटे कटौती हुई और दिन में भी बिजली का आना-जाना लगा रहा। भादर के पीपरपुर उपकेंद्र क्षेत्र में ग्रामीणों को शुक्रवार से रात में मुश्किल से तीन घंटे ही बिजली मिल रही है। जायस उपकेंद्र के दर्जनों गांवों में हर घंटे बिजली आती-जाती रही, वहीं संग्रामपुर के पीठीपुर पावर हाउस से जुड़े 150 गांवों में शुक्रवार रात छह घंटे बिजली नहीं रही। जगदीशपुर, तिलोई, सेमरौता और अमेठी उपकेंद्रों में रात में सात घंटे और दिन में करीब चार घंटे बिजली आपूर्ति बाधित रही।
विज्ञापन
विज्ञापन


उपभोक्ताओं की शिकायतें और विभाग का पक्ष सोमवार सुबह बिजली न मिलने से कई इलाकों में पेयजल संकट गहरा गया। किसानों ने बताया कि धान की सिंचाई प्रभावित हो रही है, जबकि ई-रिक्शा चालकों की बैटरी चार्ज न होने से आय प्रभावित हुई है। उपभोक्ताओं ने कम वोल्टेज, जर्जर तार और खराब ट्रांसफार्मरों को भी परेशानी की वजह बताया।


अधीक्षण अभियंता अरुण कुमार सिंह ने कहा कि बिजली आपूर्ति नियंत्रण कक्ष के निर्देशों के अनुसार हो रही है। उन्होंने स्थानीय स्तर पर अघोषित कटौती से इन्कार करते हुए बताया कि जहां स्थानीय खराबी आती है, वहां मरम्मत के लिए कुछ समय के लिए आपूर्ति बाधित करनी पड़ती है
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed