फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Dominance of Amethi and Sultanpur in divisional competition

Amethi News: मंडलीय प्रतियोगिता में अमेठी व सुल्तानपुर का दबदबा

Fri, 25 Oct 2024 12:23 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Fri, 25 Oct 2024 12:23 AM IST
विज्ञापन
Dominance of Amethi and Sultanpur in divisional competition
 अमेठी शहर स्थित रणवीर इंटर कॉलेज में आयोजित एथलेटिक्स प्रतियोगिता में गोला फेंकती प्रतिभागी। 
अमेठी सिटी। मंडलीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में पहले दिन अमेठी व सुल्तानपुर के खिलाड़ियों का दबदबा मैदान पर नजर आया। वहीं, बाराबंकी व अंबेडकरनगर ने भी अच्छा प्रदर्शन किया। पहले दिन दौड़, गोला फेंक, ऊंची कूद आदि प्रतियोगिताओं में अयोध्या की टीम ने हिस्सा नहीं लिया।
विज्ञापन


अमेठी के रणवीर इंटर कॉलेज मैदान में 67वीं मंडलीय माध्यमिक विद्यालयीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता आयोजित हुई। कार्यक्रम का शुभारंभ डीआईओएस डॉ. राजेश कुमार द्विवेदी व रणवीर इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ. राजेश सिंह ने किया। दीप प्रज्ज्वलन के बाद विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।
विज्ञापन



क्रीड़ा प्रतियोगिता की शुरुआत 800 मीटर दौड़ से हुई। सीनियर बालक वर्ग में अमेठी के प्रदीप शर्मा प्रथम, अमेठी के मुकेश पाल द्वितीय, अंबेडकरनगर के अर्जुन तृतीय स्थान पर रहे। बालिका वर्ग में सुल्तानपुर की साक्षी सिंह प्रथम, अमेठी की अंजलि सिंह द्वितीय, अंबेडकरनगर की शालिनी तृतीय स्थान पर रहीं। जूनियर बालक 800 मीटर दौड़ में सुल्तानपुर के हिमेश मिश्र प्रथम, अंबेडकर नगर के मानस द्वितीय, अमेठी के कुनाल तृतीय स्थान पर रहे। जूनियर बालिका वर्ग 800 मीटर दौड़ में अमेठी की रागिनी प्रथम, आंबेडकरनगर की ओजस्वी द्वितीय, सुल्तानपुर की रिया गोस्वामी तृतीय स्थान पर रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


लंबी कूद सीनियर बालक वर्ग में अमेठी के शिवम कश्यप प्रथम, सुल्तानपुर के महफूज अहमद द्वितीय, अमेठी के अरुण तृतीय स्थान पर रहे। बालिका वर्ग लंबी कूद में सुल्तानपुर की रोली प्रथम, बाराबंकी की मानसी द्वितीय, सुल्तानपुर की गीता कश्यप तृतीय स्थान पर रही।

गोला फेंक प्रतियोगिता सीनियर बालक वर्ग में अमेठी के रौनक सरोज प्रथम, बाराबंकी के आलोक सोनी द्वितीय, सुल्तानपुर के शनि कनौजिया तृतीय स्थान पर रहे। बालिका वर्ग में अमेठी की खुशी प्रथम, सुल्तानपुर की प्रिंसी द्वितीय, अमेठी की मोनिका तृतीय स्थान पर रहीं। शुक्रवार को ऊंची कूद, चक्का फेंक, भाला फेंक, तीन हजार मीटर दौड़ आदि प्रतियोगिता का आयोजन होगा।


इस मौके पर अमेठी के क्रीड़ा सचिव परिक्रमा शंकर मिश्र, क्रीड़ा सचिव सुल्तानपुर दिलीप सिंह, अनंत कुमार अस्थाना, अजीत प्रताप सिंह, डॉ. रमेश सिंह ने किया, राज किशोर सिंह, आनंद भवन सिंह, जितेंद्र यादव, अजितेश सिंह, राकेश वर्मा, मिथिलेश, प्रज्ञा शुक्ला, प्रगति श्रीवास्तव, प्रतिभा सिंह आदि ने व्यवस्था में सहयोग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed