फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Dogs are biting more than 300 people every day

Amethi News: रोजाना 300 से अधिक लोगों को काट रहे कुत्ते

Tue, 10 Feb 2026 11:52 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Tue, 10 Feb 2026 11:52 PM IST
विज्ञापन
Dogs are biting more than 300 people every day
 जिला अस्पताल में बुजुर्ग काे एंटी रेबीज का इंजेक्शन लगाते कर्मी। -संवाद
अमेठी सिटी। कुत्तों का खौफ लगातार बढ़ता जा रहा है। जिले में एक सप्ताह के आंकड़ों पर नजर डालें तो प्रतिदिन औसतन 300 से अधिक लोग कुत्तों के काटने से घायल हो रहे हैं। वहीं सरकारी अस्पतालों में एंटी रेबीज इंजेक्शन लगवाने के लिए भीड़ लग रही है।
विज्ञापन



इन दिनों कुत्ते बच्चे, बुजुर्ग व महिलाओं को ज्यादा शिकार बना रहे हैं। प्रतिदिन करीब 650 लोग इंजेक्शन लगवाने पहुंच रहे हैं, जिनमें लगभग आधे पुराने मामले होते हैं। जिला अस्पताल में मंगलवार को 74 लोगों ने एंटी रेबीज इंजेक्शन लगवाया। इनमें से चार लोगों को बिल्ली और पांच लोगों को बंदर ने काटा है। शेष कुत्ते के काटने से घायल हुए हैं। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अंशुमान सिंह ने बताया कि अस्पतालों में एंटी रेबीज इंजेक्शन की पर्याप्त उपलब्धता है और यह निशुल्क लगाया जा रहा है।
विज्ञापन



आजकल हिंसक हो रहे कुत्ते, रहें सावधान
मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. कृष्ण गोपाल शुक्ल के अनुसार, वर्तमान समय में कुत्ते अपने बच्चों की सुरक्षा के लिए अधिक आक्रामक हो जाते हैं। कहा कि बच्चे अक्सर अनजाने में कुत्तों के पास चले जाते हैं और कुत्ते उन पर हमला कर देते हैं। इस स्थिति से निपटने के लिए जन जागरूकता और सतर्कता दोनों आवश्यक हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



संग्रामपुर में 23 लोगों को कुत्तों ने काटा
संग्रामपुर। अलग-अलग गांवों में मंगलवार को भी 23 लोगों को कुत्तों ने घायल कर दिया। पीड़ितों ने सीएचसी पहुंचकर एंटी रेबीज इंजेक्शन लगवाने के साथ इलाज कराया। नेवादा कनू के बजरंग बहादुर वर्मा (29), ठेंगहा भिटहरी के राजा राम वर्मा (80), अमेरुआ निवासी अनिल (16), बबुरी ठेंगहा के विपिन (22), पूरे चरई पुन्नपुर के आयुष (3), मिश्रौली की सुमन (55), बहेलियापुर के राम चंदर यादव (55), राम प्रसाद का पुरवा निवासी साहिल (18), डेहरा के गुरु प्रताप (55), बडगांव के इरफान (20), भैरोपुर की खुशी (5), डेहरा की सृष्टि (6), विशेषरगंज के जय मिश्र (6), उमापुर के अजय वर्मा (21), विशेषरगंज के राम बरन (50), शंकर पतापुर के आयुष (15), पतापुर की केवला देवी (44), कसारा के ऋषभ (16), धरौली के विकास (20), कसारा की राज कुमारी (80), दूबान का पुरवा के दीपक (30), सरैया बड़गांव की साधना (20) और कंसापुर निवासी किरन (23) को कुत्तों ने घायल कर दिया। कसारा, दुबान का पुरवा, बहेलियापुर और चक्रधरपुर में पागल कुत्ते के हमलावर होने की बात सामने आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed