{"_id":"66bfc34c1cded4e7140d7199","slug":"doctors-worked-wearing-black-bandages-amethi-news-c-96-1-ame1002-123900-2024-08-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: चिकित्सकों ने काली पट्टी बांध कर किया काम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: चिकित्सकों ने काली पट्टी बांध कर किया काम
Sat, 17 Aug 2024 02:53 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Sat, 17 Aug 2024 02:53 AM IST
विज्ञापन
अमेठी सिटी। कोलकाता में प्रशिक्षु महिला डॉक्टर से हुए दुष्कर्म और हत्या के खिलाफ पूरे देश में डॉक्टरों का प्रदर्शन जारी है। इसी क्रम में ऑल इंडिया फेडरेशन ऑफ गवर्नमेंट डॉक्टर एसोसिएशन के आह्वान व प्रांतीय चिकित्सा सेवा संघ की केंद्रीय कार्यकारिणी समिति के निर्देश पर शुक्रवार को चिकित्सकों ने काली पट्टी बांधकर इस अमानवीय घटना के प्रति नाराजगी जताई।
जिला अस्पताल, सीएचसी गौरीगंज व जगदीशपुर सहित अन्य सरकारी अस्पतालों में चिकित्सकों ने काली पट्टी बांधकर ओपीडी की। डॉ. राजीव सौरभ ने कहा कि कि यह घटना मानवता के खिलाफ है। इसे लेकर सभी डॉक्टरों में चिंता और रोष है। सरकार दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करे।