फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Doctors protested by tying a black band on their arms

Amethi News: बांह पर काली पट्टी बांध कर डॉक्टरों ने जताया विरोध

Sun, 18 Aug 2024 12:30 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Sun, 18 Aug 2024 12:30 AM IST
विज्ञापन
Doctors protested by tying a black band on their arms
जिला अस्पताल में बांह पर काली पट्टी बांधकर विरोध जताते डॉक्टर
अमेठी सिटी। कोलकाता में ट्रेनी महिला डॉक्टर की दुष्कर्म के बाद हत्या मामले में जिले के डॉक्टरों में आक्रोश है। जिला अस्पताल, रेफरल अस्पताल सहित सीएचसी व व पीएचसी पर डॉक्टर व फार्मासिस्ट घटना को लेकर विरोध जता रहा है।
विज्ञापन


हाथों पर काली पट्टी बांधकर विरोध जताते हुए ओपीडी में मरीजों का उपचार करने के बाद आरोपियों की गिरफ्तारी व कड़ी कार्रवाई तथा सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की।
विज्ञापन

ऑल इंडिया फेडरेशन ऑफ गवर्नमेंट डॉक्टर एसोसिएशन के आह्वान व प्रांतीय चिकित्सा सेवा संघ व डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन के बैनर तले जिले में पश्चिम बंगाल में महिला ट्रेनी डॉक्टर की दुष्कर्म के बाद हत्या मामले का विरोध चल रहा है। जिला अस्पताल, रेफरल अस्पताल सहित 13 सीएचसी व 30 पीएचसी पर कार्यरत डॉक्टर व फार्मासिस्ट हाथ पर काली पट्टी बांध घटना का विरोध कर रहे हैं। जिला अस्पताल में तैनात बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. लईक- उल्ल-जमा ने बताया कि कोलकाता में हुई घटना के विरोध में काली पट्टी बांध ओपीडी की जा रही है। कहा कि बच्चियां पढ लिखकर डॉक्टर बनती है उनके साथ ऐसी जघन्य वारदात समाज के लिए कलंक है। गौरीगंज सीएचसी अधीक्षक डॉ. राजीव सौरभ ने कहा कि अगर हम लोग अस्पताल में ही सुरक्षित नहीं है तो कहां सुरक्षित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉ. शुभम पांडेय व डॉ. अमित यादव ने कहा कि सरकार को डॉक्टरों की सुरक्षा के किये कड़े कदम उठाने चाहिए। विरोध संग डॉक्टरों व फार्मासिस्ट ने पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच करवाते हुए दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई व डॉक्टरों की सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed