फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Doctors and workers did not arrive till 11 o'clock

Amethi News: 11 बजे तक नहीं पहुंचे चिकित्सक व कर्मी

Mon, 08 Jan 2024 12:25 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Mon, 08 Jan 2024 12:25 AM IST
विज्ञापन
Doctors and workers did not arrive till 11 o'clock
सैंठा पीएचसी में मरीजों का इलाज करते डाक्टर।
अमेठी। स्वास्थ्य विभाग की ओर से सीएचसी परिसर में आयोजित होने वाले आयुष्मान भव मेले के प्रति चिकित्सक और कर्मचारी संवेदनहीन हैं। अमेठी सीएचसी में ड्यूटी लगने के बावजूद चिकित्सक व कर्मी 11 बजे तक मेले में नहीं पहुंचे थे। जिले में संचालित 13 सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर रविवार को आयुष्मान भव मेला आयोजित हुआ। मेले में मरीजों की जांच व उपचार के साथ गर्भवती महिलाओं को जांच व प्रसूता व नवजात का टीकाकरण भी किया गया।
विज्ञापन

शहर स्थित सीएचसी पर आयोजित आयुष्मान भव मेले में चार चिकित्सकों के साथ कर्मचारी आशाओं की ड्यूटी लगाई गई थी। मेले में 11 बजे तक डॉ. सौरभ सिंह, डॉ. अंजली यादव, डॉ. प्रीति सिंह नहीं पहुंची थीं। गैर संचारी काउंटर पर लगी आशा मिथिलेश और सुमन सरोज, धीरेंद्र कुमार सिंह, आयुष्मान भारत की सुषमा मिश्रा मेले में 11 बजे तक नहीं पहुंचे थे। मौके पर सीएचसी अधीक्षक डॉ. आलोक तिवारी और आयुष चिकित्सक डॉ. संजय गुप्ता मरीज को देखते नजर आए।
विज्ञापन

मेले में पहुंचे सुरेश नारायण पांडेय ने बताया कि डेंगू से पीड़ित हो गया था। तब से शरीर में कमजोरी व अन्य समस्याएं बनी हैं। चिकित्सक ने जांच करने की सलाह देते हुए दवा दी। सुरेंद्र कुमार और शकुंतला ने हाइपर टेंशन की परेशानी बताई तो पूजा सिंह, साहिल पेट दर्द बुखार की समस्या से पीड़ित थे। चिकित्सक डॉ संजय गुप्ता ने मरीजों की जांच कर दवा दी। आयुष्मान भव मेले में 254 मरीज पहुंचे, जिसमें से 35 की जांच की गई। गौरीगंज में डॉ. राजीव सौरभ के साथ अन्य डॉक्टरों ने मेले में पहुंचे 103 मरीजों का उपचार कर दवा देते हुए गर्भवती व प्रसूता का टीकाकारण कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बदलते मौसम में बरतें सतर्कता
सीएचसी अधीक्षक डॉ. आलोक तिवारी ने बताया कि बदलते मौसम के साथ सतर्कता बरतें। गर्म कपड़े पहनें। उन्होंने कहा कि ब्लड प्रेशर के मरीज धूप निकलने के बाद मॉर्निंग वाक पर जाएं। एकांत जगह पर मॉर्निंग वाक नहीं करें। ब्लड प्रेशर के मरीज सुबह की जगह शाम को वाक करें तो बेहतर है। 50 वर्ष से ऊपर के लोगों के लिए सावधानी रखने की जरूरत है। भोजन में गरम और ताजा खाद्य पदार्थ का ही सेवन करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed