फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Do the work in a quality manner: DM

गुणवत्तापूर्ण तरीके से करें काम : डीएम

Wed, 13 Oct 2021 10:54 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 13 Oct 2021 10:54 PM IST
विज्ञापन
Do the work in a quality manner: DM
गौरीगंज (अमेठी)। जिले में निर्माणाधीन परियोजनाओं को मानक के अनुसार समय से पूरा कराने के लिए डीएम ने जिम्मेदारों के साथ समीक्षा की। 50 लाख रुपये से ऊपर की लागत के निर्माणाधीन कार्यों की समीक्षा करते हुए धीमी प्रगति व अन्य कमियां मिलने पर कार्यदायी संस्था व जिम्मेदारों को फटकार लगाई गई। डीएम ने निर्माण में प्रयुक्त सामग्री की नियमित जांच कराने का निर्देश जिम्मेदारों को दिया।
विज्ञापन

जिले में 50 लाख रुपये से ज्यादा लागत की निर्माणाधीन परियोजनाओं, प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना, सड़क व पुल, आवासीय भवन, विद्यालय भवन के साथ ही क्रिटिकल गैप, त्वरित आर्थिक विकास योजना सड़क व पुल निर्माण का कार्य चल रहा है। निर्माणाधीन कार्यों को गुणवत्तापूर्ण ढंग से समय से पूरा कराने के लिए सक्रिय डीएम अरुण कुमार ने कैंप कार्यालय में अफसरों व कार्यदायी संस्था के जिम्मेदारों के साथ समीक्षा की।
विज्ञापन

इस दौरान परियोजनाओं को आवंटित राशि, निर्माण की अद्यतन प्रगति, श्रमिकों के पंजीयन व सामग्री की जांच समेत अन्य बिंदु की जानकारी लेते हुए निर्माण कार्य की धीमी प्रगति समेत अन्य कमियां मिलने पर जिम्मेदारों को फटकार लगाई। डीएम ने परियोजनाओं को निर्धारित समय में पूरा करने के साथ ही प्रयुक्त सामग्री की प्रयोगशाला से नियमित जांच कराने तथा जांच रिपोर्ट से अवगत कराने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएम ने संबंधित विभागों को भी समय-समय पर निर्माण कार्य का स्थलीय निरीक्षण करने का निर्देश दिया। समीक्षा बैठक में सीडीओ डॉ. अंकुर लाठर, डीएसटीओ रामसेनही व एक्सईएन पीडब्ल्यूडी शैलेंद्र कुमार समेत सभी जिम्मेदार अफसर व कार्यदायी संस्था के प्रतिनिधि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed