{"_id":"5fd8e80f8ebc3e3b884c977e","slug":"dm-visit-amethi-news-lko5550116127","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीएम ने रात में देखी ठंड से बचाव प्रबंध की हकीकत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीएम ने रात में देखी ठंड से बचाव प्रबंध की हकीकत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गौरीगंज (अमेठी)। दिसंबर माह में कोहरे व धुंध के साथ शुरू हुई शीतलहरी में बचाव प्रबंध की हकीकत जानने के लिए सोमवार रात डीएम अचानक निरीक्षण पर निकल पड़े। डीएम ने अमेठी नगर पंचायत में बने रैन बसेरा का निरीक्षण करते हुए निराश्रितों को कंबल वितरित किया। डीएम ने जिम्मेदारों को रात में सड़क किनारे रहने वालों को रैन बसेरा में आश्रय देने, निराश्रित को कंबल वितरित करने तथा नियमित रूप से चिन्हित स्थानों पर अलाव जलवाने का निर्देश दिया।
ठंड के दौरान निराश्रित लोगों के साथ विषम परिस्थितियों में बहार फंसे लोगों को बचाने के लिए शासन के निर्देश पर जिला प्रशासन रैन बसेरा संचालन करने के साथ 57 स्थानों पर अलाव जलाने में जुटा है। ठंड से बचाव की हकीकत जानने के लिए सोमवार रात डीएम अरुण कुमार अचानक निरीक्षण पर निकल पड़े। नगर पंचायत अमेठी स्थित अस्थाई रैन बसेरा व अलाव स्थल का निरीक्षण करते हुए डीएम ने निराश्रितों को कंबल वितरित किया।
डीएम ने बताया कि शासन से कंबल की आपूर्ति मिलने के बाद सभी तहसीलों में 9,600 कंबल दिए गए हैं। सभी एसडीएम को रात्रि भ्रमण कर निराश्रितों को कंबल वितरित करते हुए सड़क किनारे ठंड में रात्रि निवास कर रहे लोगों को रैन बसेरा में आश्रय देने का निर्देश दिया गया है। इतना ही नहीं सार्वजनिक स्थानों पर अलाव जलाने की व्यवस्था सुनिश्चित करते हुए लोगों को ठंड में परेशानी से निजात दिलाई जाएगी। डीएम ने ठंड से मौत होने तथा लोगों को परेशानी होने पर जिम्मेदारों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।