फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   DM shows arrogance on slow working of swamitva yojna survey

स्वामित्व योजना सर्वे की धीमी प्रगति पर डीएम सख्त

Thu, 15 Jul 2021 10:30 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 15 Jul 2021 10:30 PM IST
विज्ञापन
DM shows arrogance on slow working of  swamitva yojna survey
गौरीगंज (अमेठी)। स्वामित्व योजना के तहत चल रहे सर्वेे की डीएम ने बिंदुवार समीक्षा की। समीक्षा के दौरान धीमी प्रगति पर नाराजगी जताते हुए डीएम ने सर्वे कार्य में तेजी लाते हुए कार्य पूरा कराने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

डीएम अरुण कुमार ने बुधवार देर शाम कैंप कार्यालय में स्वामित्व योजना के अंतर्गत ग्रामीण आबादी वाले क्षेत्रों में पायलट प्रोजेक्ट के तहत चल रहे सर्वे कार्य की समीक्षा की। समीक्षा के दौरान सर्वे की धीमी प्रगति पर डीएम ने कड़ी नाराजगी जाहिर करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि जिन ग्रामों में सर्वे का कार्य चल रहा है वहां अति शीघ्र सर्वे का कार्य पूर्ण कराएं। कहा कि स्वामित्व योजना मुख्यमंत्री की प्राथमिकताओं में शामिल है। इस कार्य में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में एडीएम (वित्त एवं राजस्व) एसपी सिंह, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट संजीव कुमार मौर्य, एसडीएम अमेठी महात्मा सिंह, तिलोई योगेंद्र सिंह व तहसीलदार मुसाफिरखाना संगीता पांडेय मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed