फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   DM and CDO launched voter awareness campaign

मतदाता जागरूकता अभियान का डीएम व सीडीओ ने किया शुभारंभ

Mon, 01 Nov 2021 10:21 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 01 Nov 2021 10:21 PM IST
विज्ञापन
DM and CDO launched voter awareness campaign
29 : अमेठी : आरआरपीजी कॉलेज में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम में मंचासीन डीएम व अन्य अफसर। -संवाद - फोटो : AMETHI
अमेठी। शहर स्थित आरआरपीजी कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम के दौरान सोमवार को मतदाता जागरूकता अभियान का शुभारंभ डीएम-सीडीओ ने किया। विधानसभा मतदाता पुनरीक्षण अभियान एक नवंबर से 30 नवंबर तक चलेगा।
विज्ञापन

आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर एक नवंबर से 30 नवंबर तक चलने वाले विधानसभा निर्वाचक नामावलियों के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम का सोमवार को शहर स्थित आरआरपीजी कॉलेज में जिला निर्वाचन अधिकारी अरुण कुमार व नोडल अधिकारी (स्वीप)/सीडीओ डॉ. अंकुर लाठर ने दीप प्रज्ज्वलित कर शुभारंभ किया।
विज्ञापन

जिला निर्वाचन अधिकारी ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि मतदाता सूची निर्वाचन की आत्मा है। यदि मतदाता सूची स्वच्छ एवं पारदर्शी है तो निर्वाचन में कोई कठिनाई नहीं आएगी। इसी मतदाता सूची को पुनरीक्षित करने के लिए निर्वाचन आयोग के निर्देश पर मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्यक्रम का प्रारंभ किया गया है। अभियान के दौरान सभी बूथों पर बीएलओ द्वारा सूची प्रदर्शित की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

मतदाता अपने-अपने बूथों पर जाकर मतदाता सूची देखें। यदि सूची में उनका नाम नहीं है अथवा नाम गलत है तो वहीं पर बीएलओ के माध्यम से फार्म प्राप्त कर अपना नाम मतदाता सूची में सम्मिलित करा सकते हैं। इसके साथ ही जो युवा एक जनवरी 2022 को 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर रहे हैं वह भी अपना नाम मतदाता सूची में सम्मिलित कराकर आगामी विधानसभा निर्वाचन एवं आगे आने वाले सभी निर्वाचनों में अपने मताधिकार का प्रयोग अनिवार्य रूप से करें।
उन्होंने बताया कि आयोग द्वारा विशेष अभियान की तिथियां सात, 13, 21 एवं 27 नवंबर निर्धारित की गई हैं। इस दौरान अर्ह मतदाताओं का नाम मतदाता सूची में शामिल किया जाना, मृतक, डुप्लीकेट अथवा स्थानांतरित मतदाताओं का नाम सूची से विलोपित किया जाना, महिलाओं एवं युवा मतदाता जिनकी संख्या जनसंख्या के अनुपात में कम पंजीकृत है उनके लिए पंजीकरण पर विशेष ध्यान एवं दिव्यांग मतदाताओं का पंजीकरण किया जाना है।
इसके साथ ही विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र की मतदाता सूची में नाम सम्मिलित करने के लिए पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन किया जा सकता है। डीएम ने अपील करते हुए कहा है कि मतदाता सूची में अपना नाम अवश्य दर्ज कराएं तथा आगे आने वाले निर्वाचन में अपने मताधिकार का प्रयोग करें। सीडीओ डॉ. अंकुर लाठर ने छात्र-छात्राओं से अपील करते हुए कहा कि सभी अपने घर तथा आसपास के लोगों को मतदाता सूची में नाम जोड़वाने हेतु प्रेरित करें।
अपने घर व आसपास के लोगों के कम से कम 10 फॉर्म भरकर अपने बीएलओ को अवश्य दें। साथ ही सभी नागरिक अपने मोबाइल पर वोटर हेल्पलाइन एप अनिवार्य रूप से डाउनलोड करें। इसके साथ डीएम व सीडीओ ने मतदाता जागरूकता को लेकर हस्ताक्षर अभियान का भी शुभारंभ किया। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय की छात्राओं द्वारा मतदाता जागरूकता से संबंधित रंगोली, स्लोगन, नुक्कड़ नाटक सहित विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए।
डीएम व सीडीओ ने बच्चों को पुरस्कृत किया। इसके साथ ही विद्यालय परिसर में मतदाता हेल्प डेस्क, सेल्फी प्वाइंट बनाए गए। कार्यक्रम का संचालन डॉ. रमेश सिंह ने किया। स्वीप कोऑर्डिनेटर डॉ. आशा गुप्ता ने अतिथियों के प्रति आभार प्रकट किया। इस मौके पर अतिरिक्त ज्वाइंट मजिस्ट्रेट/एसडीएम संजीव कुमार मौर्य, बीएसए डॉ. अरविंद पाठक, वित्त एवं लेखाधिकारी आशुतोष मिश्र व प्राचार्य डॉ. ओपी त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।
हो रही खुशी
छात्रा खुशबू मिश्रा ने कहा कि पहली बार वह मतदाता सूची में शामिल होने जा रही हैं। इसको लेकर खुश हूं। मतदान केंद्र पर जाकर विधानसभा चुनाव में अपने मताधिकार का प्रयोग जरूर करूंगी।
करूंगी मतदान
नेहा राय ने कहा कि आज विद्यालय में आयोजित मतदाता जागरूकता अभियान के दौरान मुझे मतदाता सूची में शामिल होने के संबंध में जानकारी मिली। फॉर्म भरकर मतदाता सूची में शामिल होने के बाद मजबूत सरकार बनाने को लेकर अपना मतदान करूंगी।
चुनूंगी योग्य प्रत्याशी
छात्रा वंदना शुक्ला ने कहा कि मतदाता जागरूकता कार्यक्रम में अधिकारियों द्वारा महत्वपूर्ण जानकारी दी गई है। मतदाता सूची में शामिल होकर मैं अपना मतदान अच्छे प्रत्याशी को करते हुए राष्ट्र निर्माण में अपना योगदान दूंगी।

स्वस्थ राष्ट्र का निर्माण
छात्रा मधुलिका ने कहा कि हम वोटर बनने जा रहे हैं। मतदाता सूची में शामिल होने के बाद मैं अपना मत ईमानदार छवि के प्रत्याशी को दूंगी जो क्षेत्र का चहुंमुखी विकास कर सके। इसी से स्वस्थ राष्ट्र का निर्माण भी हो सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed