फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Dispute between two parties in Amethi one dead and six people injured including brother

Amethi News: दो पक्षों में खूनी संघर्ष, एक की मौत... भाई समेत छह लोग घायल; दो की हालत नाजुक

Sun, 10 Aug 2025 11:08 AM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, अमेठी
अमर उजाला नेटवर्क, अमेठी Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Sun, 10 Aug 2025 11:08 AM IST
सार

अमेठी में रक्षाबंधन पर्व के दिन दो पक्षों में खूनी संघर्ष हो गया। लाठी और बांका के हमले में एक युवक की मौत हो गई। जबकि, भाई समेत छह लोग घायल हो गए। इनमें दो की हालत नाजुक बनी हुई है। 

विज्ञापन
Dispute between two parties in Amethi one dead and six people injured including brother
घर के बाहर बैठे लोग, कल्लू की फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

यूपी के अमेठी में शनिवार रात पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों में कहासुनी हो गई। यह कुछ ही पल में खूनी संघर्ष में बदल गई। लाठी-डंडों और धारदार हथियार से हमले में एक पक्ष के युवक की मौत हो गई। जबकि, उसके भाई समेत छह लोग घायल हो गए। इनमें दो की हालत नाजुक बताई जा रही है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली। आगे की कार्रवाई की जा रही है। 

विज्ञापन


घटना संग्रामपुर क्षेत्र के मिसरौली बड़गांव की रात करीब 8.00 बजे की है। गांव में लंबे समय से दो परिवारों के बीच विवाद चला आ रहा था। शनिवार को किसी बात पर कहासुनी हुई। यह देखते ही देखते मारपीट में बदल गई। आरोप है कि एक पक्ष के लोगों ने बांका और लाठियों से हमला कर दिया। 
विज्ञापन


हमले में एक पक्ष के कल्लू यादव (45) के सिर और शरीर पर गंभीर चोटें आईं। उन्हें जिला अस्पताल ले जाया गया। वहां जांच के बाद डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। संघर्ष में कल्लू के भाई लल्लू यादव समेत कुल छह लोग घायल हुए हैं। दो को जिला अस्पताल से हायर सेंटर के लिए रेफर किया गया है। बाकी का उपचार स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र पर चल रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मृतक के परिजनों का कहना है कि हमलावर पहले से ही घात लगाए बैठे थे। विवाद पुराना है और कई बार पंचायत भी हो चुकी है। लेकिन, रंजिश खत्म नहीं हुई। गांव में एहतियातन पुलिस फोर्स तैनात की दी गई है। थाना प्रभारी बृजेश सिंह ने बताया कि मृतक के परिजनों की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया जा रहा है। आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed