फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Dispute between teachers and harassment of girl students

Amethi News: तकरार शिक्षिकाओं में उत्पीड़न छात्राओं का

Wed, 03 Dec 2025 12:24 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Wed, 03 Dec 2025 12:24 AM IST
विज्ञापन
Dispute between teachers and harassment of girl students
बाजारशुकुल थाने के बाहर मौजूद छात्राएं और उनके ​अ​भिभावक। -संवाद
बाजारशुकुल। कस्तूरबा विद्यालय में शिक्षिकाओं की तकरार में शिक्षा का मंदिर अखाड़ा बन गया। एक या दो नहीं, बल्कि आठ माह से प्रभारी वार्डेन नीतू और शिक्षिका अर्चना बौद्ध के बीच तनातनी है। इस विवाद में छात्राओं को घसीट लिया गया। उनका मानसिक उत्पीड़न किया गया। मंगलवार को जब बवाल हुआ तो कुछ लोगों ने इसे जातीय रंग देने में कोई कसर नहीं छोड़ी।
विज्ञापन



स्कूल के विवाद में थाने के सामने सरकार विरोधी नारे लगाए और छात्राओं को भी गुमराह किया। इस दौरान पुलिस, प्रशासन और शिक्षा विभाग के अफसर मूकदर्शक बने रहे। तीन अप्रैल को पूर्णकालिक शिक्षिका नीतू श्रीवास्तव और अर्चना बौद्ध के बीच स्कूल का चार्ज लेने को लेकर विवाद हुआ था।
विज्ञापन



जुलाई में विवाद बढ़ा तो छात्राएं भी दो समूहों में बंट गईं। बीईओ शैलेश शुक्ल ने जांच कर 18 नवंबर को रिपोर्ट भेजी। इसमें नीतू श्रीवास्तव, अर्चना बौद्ध और रंजना देवी के कारण विद्यालय का अनुशासन प्रभावित होने की बात कही गई। रिपोर्ट सामने आने के बाद दोनों पक्षों ने छात्राओं को अपने पक्ष में करने का जतन शुरू कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन



नीतू श्रीवास्तव के समर्थन में कई छात्राओं ने बयान दिया कि शिक्षिका अर्चना बौद्ध और रंजना देवी उन्हें भड़काती हैं और मारपीट भी करती हैं। भोजन कम मिलने व मानसिक उत्पीड़न की शिकायतें भी दर्ज की गईं। विभाग ने सोमवार को तीनों शिक्षिकाओं का स्थानांतरण कर दिया। साथ ही विवाद के निस्तारण के लिए दो बीईओ की टीम गठित की, लेकिन मंगलवार को मामला सड़क पर पहुंच गया। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed