{"_id":"675f2432f417c389280e7c14","slug":"devotees-will-be-able-to-book-roadways-bus-for-mahakumbh-amethi-news-c-96-1-ame1002-131289-2024-12-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: महाकुंभ के लिए रोडवेज बस बुक करा सकेंगे श्रद्धालु","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: महाकुंभ के लिए रोडवेज बस बुक करा सकेंगे श्रद्धालु
Mon, 16 Dec 2024 12:17 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Mon, 16 Dec 2024 12:17 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेठी। प्रयागराज में होने जा रहे महाकुंभ को लेकर परिवहन निगम खास तैयारियों में लगा है। महाकुंभ मेले में यदि लोग अपने परिवार व रिश्तेदारों के साथ समूह में गंगा स्नान की सोच रहे हैं, तो परिवहन निगम उसकी भी व्यवस्था करेगा। श्रद्धालु महाकुंभ के लिए रोडवेज बसों की रिजर्व बुकिंग भी करवा सकेंगे।
इसके लिए श्रद्धालुओं को दूरी के हिसाब से किराया पहले ही जमा करना होगा। किराया जमा करने के बाद निर्धारित तिथि पर बस संबंधित स्थान पर पहुंच जाएगी और वापसी में वहीं छोड़ देगी। स्नानार्थियों की सुविधा के लिए इस बार अमेठी बस स्टेशन पर सहायता केंद्र स्थापित किए जाएंगे। इन केंद्रों पर 24 घंटे कर्मचारियों की तैनाती रहेगी। ये कर्मचारी कुंभ में जाने वाले यात्रियों को बसों के आवागमन की जानकारी देंगे।
एआरएम काशी प्रसाद ने बताया कि महाकुंभ मेले को लेकर मुख्यालय से विशेष तैयारियों को लेकर पत्र मिला है। उसके बाद तैयारियां तेज कर दी गई हैं। डिपो को दो नई बसें मिली हैं। अब डिपो में 11 बसें नई हैं। पुरानी बसों को भी महाकुंभ में जाने के लिए दुरुस्त किया जा रहा है। सामान्य दिनों में अमेठी डिपो की दो रोडवेज बसें प्रयागराज जाती हैं, लेकिन महाकुंभ के लिए 23 बसों को तैयार किया जा रहा है। आवश्यकता पड़ने पर रोडवेज के साथ ही अनुबंधित बसों को भी भेजा जाएगा। अगर लोग बस बुक कर प्रयागराज जाना चाहेंगे, तो वह सुविधा भी मिलेगी।
विज्ञापन
अन्य रूटों पर बढ़ाए जाएंगे फेरे
परिवहन निगम के अधिकारियों ने महाकुंभ में 23 बसों को भेजने की तैयारी बनाई है। इन बसों के जाने के बाद अमेठी डिपो में आधी से भी कम बसें रह जाएंगी। व्यवस्था बनाने के लिए अमेठी डिपो के अधिकारियों ने बाकी बसों के फेरे बढ़ाने के लिए चार्ट बनाना शुरू कर दिया है। एआरएम काशी प्रसाद ने बताया कि यात्रियों को किसी प्रकार की समस्या नहीं होने दी जाएगी।
10 जनवरी से 28 फरवरी तक छुट्टियां निरस्त
कुंभ मेले के दौरान चालकों और परिचालकों को छुट्टी नहीं मिलेगी। एआरएम ने बताया कि डिपो में कार्यरत संविदा और नियमित कर्मचारियों को विशेष परिस्थिति में ही अवकाश दिया जाएगा। 10 जनवरी से 28 फरवरी तक सभी कर्मियों के अवकाश पर रोक लगाई गई है।