{"_id":"6a42c2ebc6dd94a3c10cdf8b","slug":"devotees-paid-obeisance-at-major-shaktipeeths-amethi-news-c-96-1-ame1022-169411-2026-06-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: प्रमुख शक्तिपीठों में श्रद्धालुओं ने टेका माथा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: प्रमुख शक्तिपीठों में श्रद्धालुओं ने टेका माथा
Tue, 30 Jun 2026 12:39 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Tue, 30 Jun 2026 12:39 AM IST
विज्ञापन
. संग्रामपुर स्थित कालिकन धाम में दर्शन करते श्रद्धालु। -संवाद
अमेठी सिटी। द्वितीय ज्येष्ठ मास की पूर्णिमा पर सोमवार को जिले के प्रमुख शक्तिपीठों में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। सुबह से ही दुर्गन भवानी धाम, देवीपाटन मंदिर, कालिकन धाम और आदि शक्तिपीठ मां अहोरवा भवानी मंदिर में दर्शन-पूजन के लिए लंबी कतार लगी रही। माता के जयकारों से वातावरण भक्तिमय बना रहा। श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना कर चुनरी, नारियल और प्रसाद अर्पित कर परिवार की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की।
गौरीगंज के राघीपुर स्थित दुर्गन भवानी धाम में दर्शन के बाद श्रद्धालुओं ने परिसर स्थित शिव मंदिर में जलाभिषेक भी किया। मंदिर परिसर में लगे मेले में दिनभर रौनक रही। प्रसाद, फल, खिलौने और खानपान की दुकानों पर लोगों की भीड़ जुटी। कई श्रद्धालुओं ने शरबत और प्रसाद वितरित किया। अमेठी के देवीपाटन मंदिर में भी पूरे दिन श्रद्धालुओं का आवागमन बना रहा।
कालिकन धाम में सुबह से श्रद्धालुओं की भीड़ रही। महिलाओं ने चुनरी और नारियल चढ़ाकर परिवार के कल्याण की कामना की। शिव मंदिर और गणेश देवतन मंदिर में भी पूजा-अर्चना हुई। मेला परिसर में पूजन सामग्री और प्रसाद की दुकानों पर भीड़ रही। आदि शक्तिपीठ मां अहोरवा भवानी धाम में भी सुबह से श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। भक्तों ने माता का विधिविधान से पूजन कर सुख-समृद्धि की कामना की। पूरे दिन जयकारों से मंदिर परिसर गुंजायमान रहा।