फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Devotees offered prayers and worship in the pandals.

Amethi News: पंडालों में भक्तों ने किया पूजन-अर्चन

Mon, 19 Oct 2026 12:22 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Mon, 19 Oct 2026 12:22 AM IST
विज्ञापन
Devotees offered prayers and worship in the pandals.
 भेंटुआ के सरूवावा गांव में मां दुर्गा की आरती करते श्रद्धालु। स्रोत: आयोजक
अमेठी सिटी। शहर से गांव तक दुर्गा पूजा पंडालों में पूजन-अर्चन, सामूहिक आरती और भक्ति गीतों की गूंज सुनाई दे रही है। सुबह से देर रात तक श्रद्धालु मां दुर्गा के दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं। शाम को सामूहिक आरती में श्रद्धालु शामिल होकर मां का आशीर्वाद ले रहे हैं।
विज्ञापन


गौरीगंज के चौक बाजार, डाकखाना मोड़ और सब्जी मंडी के साथ अमेठी के सागर तिराहा, मुंशीगंज, फुरसतगंज नहर कोठी और सिंहपुर के सेमरौता सहित विभिन्न स्थानों पर दुर्गा पूजा पंडाल सजाए गए हैं। मां दुर्गा की प्रतिमाओं के सामने श्रद्धालु विधि-विधान से पूजन-अर्चन कर रहे हैं।
विज्ञापन


ग्रामीण अंचलों में भी पूजा समितियां धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के आयोजन में जुटी हैं। नवीन पुलिस लाइन गौरीगंज में शनिवार से तीन दिवसीय दुर्गा पूजा महोत्सव शुरू हुआ। पहले दिन एसपी सरवणन टी ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच मां दुर्गा की पूजा-अर्चना की और जिले के लोगों के सुख-समृद्धि व कल्याण की कामना की।
विज्ञापन
विज्ञापन


गौरीगंज निवासी धनीराम ने बताया कि परिवार के साथ पंडाल में मां दुर्गा के दर्शन करने और सामूहिक आरती में शामिल होने से मन को शांति मिलती है। सुनील मिश्रा ने बताया कि शाम को आरती और भक्ति गीतों से पंडालों में भक्तिमय माहौल बन जाता है। रामकुमार ने कहा कि गांवों में सामूहिक पूजन, आरती और प्रसाद वितरण में सभी लोग बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते हैं। इससे आपसी मेलजोल बढ़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed