फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Devotee visits nand mahar dham, enjoyed mela

नंदमहर धाम में उमड़ा आस्था का सैलाब

Wed, 09 Nov 2022 12:27 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 09 Nov 2022 12:27 AM IST
विज्ञापन
Devotee visits nand mahar dham,  enjoyed mela
जायस : मेले में गन्ने की खरीददारी करते लोग। -संवाद - फोटो : AMETHI
जामों (अमेठी)। नदियावां स्थित पवित्र धाम नंदमहर में मंगलवार को आस्था का सैलाब उमड़ा। जिले के साथ गैर जिले से यहां पहुंचे यदुवंशियों व अन्य श्रद्धालुओं ने राजा बलि और नंद भगवान की पूजा कर मनौती मांगी। पूजन के बाद लोगों ने परिसर में आयोजित मेेले का आनंद उठाया। मेले में सुरक्षा के लिए पुलिस भी तैनात रही।
विज्ञापन

जामों ब्लॉक स्थित नंदमहर धाम पर मंगलवार को यादवों का महाकुंभ लगा। पौराणिक मान्यता है कि पौंड्रक राक्षस का वध करने के बाद भगवान श्रीकृष्ण नंदमहर पहुंचे थे। यहां काफी समय बिताने के बाद श्रीकृष्ण ने अपने परिवारीजनों के साथ हवन पूजन किया था। जिस स्थान पर श्रीकृष्ण, बलराम व बाबा नंद ने हवन पूजन किया था, वहीं बाद में राजा बलि और नंद का मंदिर स्थापित किया गया।
विज्ञापन

कार्तिक पूर्णिमा के पर्व पर सिर्फ यदुवंशी ही नहीं, बल्कि दूर- दराज से आए लोग ने मंदिर में दूध चढ़ा कर अपनी मनोकामना पूर्ण होने का आशीष मांगा। राजा बलि के साथ नंद व श्रीकृष्ण का पूजन किया। मेले में श्रद्धालुओं की ओर मंदिर में भोर से पूजा अर्चना का काम देर शाम तक चलता रहा। दर्शन-पूजन के करने के बाद मेले का लुफ्त उठाया। पुजारी भारत आनंद ने बताया कि कार्तिक महीने के पूर्णिमा के दिन नंद बाबा की पूजा अर्चना करने से परिवार मे खुशहाली के साथ विकास होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूरज कुंड मेले में उमड़ी विशाल भीड़
जायस (अमेठी)। कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर बहादुरपुर ब्लॉक क्षेत्र स्थित ग्राम पंचायत मवई आलमपुर में सूरज कुंड धाम पर लगे एतिहासिक मेले में दर्शनार्थियों की भारी भीड़ उमड़ी। मंगलवार सुबह एसपी डॉ. इलामारन जी. ने मेले का शुभारंभ किया। मेले के पहले दिन लोगों ने सूरज कुंड में पूजन करने के बाद मनौती मांगी।

गन्ने के लिए विख्यात मेले में जमकर लोगों ने गन्ने के साथ अन्य सामानों की खरीददारी की। मेले में लोगों को जागरूक करने के लिए पुलिस की ओर डायल 112 जागरूकता बूथ, यातायात जागरूकता बूथ, साइबर अपराध जागरूकता, यूपी काप ऐप से जुड़ी जागरूकता के लिए चार प्रदर्शनी पुलिस बूथ लगाए गए। मेले में सुरक्षा के लिए ड्रोन कैमरे से निगरानी करने के साथ सादे कपड़ों में महिला व पुरूष आरक्षी मौजूद रहे।

 जामो : नदियावां स्थित नंदमहर धाम में दर्शन करते श्रद्धालु। -संवाद

जामो : नदियावां स्थित नंदमहर धाम में दर्शन करते श्रद्धालु। -संवाद- फोटो : AMETHI

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed