फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Dengue suspected patient admitted, ELISA test report will come today

Amethi News: डेंगू का संदिग्ध मरीज भर्ती, आज आएगी एलाइजा जांच रिपोर्ट

Thu, 10 Aug 2023 11:55 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Thu, 10 Aug 2023 11:55 PM IST
विज्ञापन
Dengue suspected patient admitted, ELISA test report will come today
अमेठी। मौसम में बदलाव के साथ ही बीमारियों ने दस्तक दे दी है। बृहस्पतिवार को डेंगू का एक संदिग्ध मरीज मिला है। इसे भर्ती करके जांच को सैंपल भेजा गया है। इसकी रिपोर्ट शुक्रवार को आएगी। वैसे मरीज को भर्ती करके इलाज शुरू कर दिया गया है। वहीं, जिला अस्पताल में आए 980 मरीजों में 325 अकेले बुखार के ही मरीज आए हैं। मुसाफिरखाना नगर पंचायत क्षेत्र का एक युवक दिल्ली में रहकर पढ़ाई करता था। बीते 6 अगस्त की रात को वह दिल्ली से घर आया था। तबीयत खराब होने पर परिजन उसे सात अगस्त को मुसाफिरखाना सीएचसी ले गए। जांच में उसका प्लेटलेट्स 76 हजार निकला। नौ अगस्त को जांच कराने पर प्लेटलेट्स 44 हजार निकला। उसे जिला अस्पताल में रेफर किया गया। बृहस्पतिवार को जिला अस्पताल पहुंचे मरीज की प्रारंभिक जांच में डेंगू के लक्षण मिलने के बाद एलाइजा जांच के लिए उसका सैंपल भेजा गया है। एलाइजा जांच के बाद ही साफ हो सकेगा कि मरीज डेंगू से ग्रसित है या नहीं।
विज्ञापन

फिलहाल, मरीज को संदिग्ध डेंगू मरीज मानकर इलाज किया जा रहा है। फिजीशियन डॉ. शुभम पांडेय ने बताया कि मरीज को भर्ती कर डेंगू की पुष्टि के लिए एलाइजा जांच के लिए खून का नमूना आरटीपीसीआर लैब भेजा गया है। वैसे बृहस्पतिवार को संयुक्त जिला चिकित्सालय में उपचार कराने के लिए 980 मरीज आए। जिसमें सबसे ज्यादा मरीज 325 मरीज बुखार के थे। 300 मरीज सर्दी जुकाम से ग्रसित थे। हड्डी रोग से ग्रसित 190 मरीजों का उपचार किया गया। डॉक्टर के कमरे में मरीजों की भीड़ अधिक होने से मरीज स्ट्रेचर पर बैठकर अपने नंबर का इंतजार करते रहे। आई फ्लू के आए 101 मरीजों के आंख की जांच व उपचार नेत्र परीक्षण अधिकारी सज्जन कुमार ने किया।
विज्ञापन

सीएमएस डॉ. बीपी अग्रवाल ने कहा कि मरीजों को किसी प्रकार की असुविधा न हो। इसके लिए सभी संबंधित को आदेश दिया गया है।

-
ये हैं बीमारी के लक्षण
डेंगू के लक्षण
-एकाएक तेज सिर दर्द व बुखार होना। मांस पेसियों व जोड़ों में दर्द होना। आंखों के पीछे दर्द होना जो कि आंखों को घुमाने से बढ़ता है। जी मिचलाना, उल्टी होना। गम्भीर मामलों में नाक, मुंह, मसूढ़ों से खून आना अथवा त्वचा पर चकत्ते उभरना।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसे करें बीमारी से बचाव
डेंगू फैलाने वाला मच्छर रुके हुए साफ पानी में पनपता है। घर या आसपास पानी न जमा होने दें। कूलर-पानी की टंकी,पक्षियों के पानी पीने के बर्तन, फ्रिज की ट्रे, फूल दान, नारियल का खोल, टूटे हूए बर्तन व टायर इत्यादि में पानी न जमा होने दें। पानी से भरे बर्तनों व टंकियों आदि को ढंक कर रखें। कूलर को खाली करके सुखा दें। यह मच्छर दिन के समय काटता है। ऐसे कपडे़ पहने जो पूरी तरह बदन को ढके। डेंगू के उपचार के लिए कोई खास दवा या वैक्सीन नहीं है। बुखार उतराने के लिए पैरासिटामाॅल ले सकते हैं। किसी भी दवा का इस्तेमाल अपने आप न करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed