फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Demarcation could not be done even in five years

Amethi News: पांच साल में भी नहीं हो सका सीमांकन

Tue, 24 Mar 2026 12:17 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Tue, 24 Mar 2026 12:17 AM IST
विज्ञापन
Demarcation could not be done even in five years
मुसाफिरखाना तहसील में कतार में खड़े फरियादी। -संवाद
मुसाफिरखाना। साहब...लगातार पांच वर्षों तक प्रयास के बाद भी खेत का सीमांकन नहीं हो सका। अपर जिलाधिकारी के न्यायालय ने वर्ष 2020 में नक्शे के संशोधन का आदेश दिया था। इसके बावजूद चक के सीमांकन में देरी की जा रही है। ये शिकायत पूरे लाला शाहपुर निवासी शीतलादीन ने संपूर्ण समाधान दिवस में डीएम संजय चौहान से की।
विज्ञापन



रामरायपुर निवासी रितेश ने बताया कि उनको पट्टे पर मिले तालाबों पर कब्जा हो गया है। उन्होंने तालाबों का सीमांकन कराने की मांग की। ये भी बताया कि वह चौथी बार शिकायत लेकर आए हैं। मरौचा तेतारपुर निवासी गुरुप्रसाद ने बताया कि उनकी जमीन के संबंध में उपजिलाधिकारी न्यायालय से हदबंदी के बाद पत्थर निस्तारण का आदेश हुआ है, लेकिन कानूनगो और लेखपाल मौके पर बिना पैमाइश किए ही लौट जाते हैं। वे केवल मौखिक रूप से कब्जा करने को कह देते हैं।
विज्ञापन



सत्थिन निवासी राजाराम दोनों नेत्रों से दिव्यांग हैं। उनके भाई शिव मोहन भी नेत्रहीन हैं। उन्होंने बताया कि उनके पड़ोसी शेष कुमार ने उनकी पुश्तैनी जमीन पर दीवार बना ली है। इस संबंध में पहले चौकी पर समझौता हुआ था। इसके बावजूद उनकी सरसों की फसल नष्ट कर दी गई। डीएम ने सभी संबंधित अधिकारियों को इन मामलों का शीघ्र निस्तारण करने के निर्देश दिए। इस मौके पर पुलिस अधीक्षक सरवणन टी और एसडीएम अभिनव कनौजिया सहित जिले के कई अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन



चारों तहसीलों में आईं 60 शिकायतें
तहसील मुसाफिरखाना में 21 शिकायतें प्राप्त हुईं। इनमें से दो का मौके पर निस्तारण किया गया। तहसील अमेठी में 22 शिकायतें मिलीं, जिनमें से एक का निस्तारण हुआ। तहसील तिलोई में पांच शिकायतें प्राप्त हुईं। तहसील गौरीगंज में 12 शिकायतें दर्ज की गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed