फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Demand for CBI investigation into the murder of Karni Sena president, protest

Amethi News: करणी सेना के अध्यक्ष की हत्या की सीबीआई जांच की मांग, प्रदर्शन

Fri, 08 Dec 2023 12:33 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Fri, 08 Dec 2023 12:33 AM IST
विज्ञापन
Demand for CBI investigation into the murder of Karni Sena president, protest
ज्ञापन सौंपते करणी सेना के पदा​धिकारी
अमेठी सिटी। जयपुर में राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के अध्यक्ष सुखदेव सिंह की हत्या से नाराज कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन बृहस्पतिवार को दूसरे दिन जारी रहा। सड़क पर उतरे पदाधिकारियों ने जुलूस निकालकर नारेबाजी की। पूरे मामले की सीबीआई जांच कराने की मांग को लेकर मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन एडीएम अर्पित गुप्ता को सौंपा। इस दौरान सुरक्षा के प्रबंध किए गए थे।
विज्ञापन


राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की मंगलवार को जयपुर में बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। नाराज राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना भारत के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने बृहस्पतिवार को गौरीगंज में जुलूस निकालकर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने राजस्थान सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
विज्ञापन

कलेक्ट्रेट पहुंचे प्रदर्शनकारियों ने मांगों को लेकर मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन एडीएम को दिया। इसमें दोषियों को जल्द गिरफ्तार करने, मामले की जांच सीबीआई या एनआईए से कराने, फास्ट ट्रैक कोर्ट में मामले की सुनवाई करने, अंतर राष्ट्रीय साजिश के तहत हत्या होने की बात कहते हुए जांच कराने व परिवार को सुरक्षा दिलाने की मांग की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पदाधिकारियों ने चेतावनी दी है कि यदि मांगों पर कार्रवाई नहीं की गई तो आंदोलन किया जाएगा। इस मौके पर ज्ञानेंद्र सिंह, सूर्य भान सिंह, हरिओम सिंह, गुलाब सिंह, रविकांत सिंह, अभिषेक सिंह, सोनू सिंह व विकास सिंह समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed