फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Deepawali celebrated with joy

जिले में हर्षोल्लास से मनाई गई दीपावली

Mon, 16 Nov 2020 10:24 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 16 Nov 2020 10:24 PM IST
विज्ञापन
Deepawali celebrated with joy
अमेठी। ज्योति पर्व दीपावली शनिवार को जिले में हर्षोल्लास से मनाई गई। दीपावली पर्व पर दिन में लोगों ने दुकानों से अतिशबाजी के अलावा मिठाई व अन्य सामनों की खरीददारी की। देर शाम घर, दुकान के साथ सार्वजनिक स्थानों पर मिट्टी के दीपक प्रज्जवलित कर आतिशबाजी की।
विज्ञापन

हिंदुओं का प्रमुख त्यौहार दीपावली शनिवार को जिले में हर्षोल्लास से मनाया गया। कोविड संक्रमण के बाद शासन की अनुमति मिलने व संक्रमण की रफ्तार कम होने के बाद दीपावली के पर्व पर लोगों ने सुबह दुकानों से पटाखों के साथ मिठाई, लाई, चूरा आदि की खरीददारी करने के साथ ही अपने घर व दुकान की साफ-सफाई की।
विज्ञापन

देर शाम लोगों ने घर व दुकानों को मिट्टी के दीपक, मोमबत्ती व झालरों से रोशन किया। देर शाम लोगों ने मकानों व प्रतिष्ठानों में दीप प्रज्जवलन के बाद कुबेर-लक्ष्मी का पूजन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

ज्यादातर लोग इस दिन शुभ मुहूर्त पर ही लक्ष्मी गणेश की पूजा की व्यवस्था में जुटे रहे। व्यापारियों ने सुबह अपने अपने प्रतिष्ठानों पर तो देर शाम घरों में पूजन अर्चन का कार्य किया। इस मौके पर लोगों ने पूजन के लिए पंडितों का घंटों इंतजार किया।

सुबह से शुरू यह क्रम देर रात तक चलता रहा। शाम होते ही चारों ओर पटाखों की आवाजें गूंजने लगीं। क्षेत्र के प्रमुख मंदिरों पर भी बाद दोपहर से दीपक जलाने का शुरू हुआ क्रम देर रात तक चलता रहा। पर्व के दूसरे दिन व्यापारियों ने अपने प्रतिष्ठान बंद रखे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed