{"_id":"612a49078ebc3e17096d11cf","slug":"deadbody-of-missing-man-found-on-kanpur-railway-track-amethi-news-lko593107618","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेलवे ट्रैक पर मिला लापता युवक का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेलवे ट्रैक पर मिला लापता युवक का शव
विज्ञापन
14 : गौरीगंज : रामभवन। (फाइल फोटो)
- फोटो : AMETHI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गौरीगंज (अमेठी)। अमेठी थाने के मोचवा गांव निवासी रामभवन यादव कानुपर में रहता था। पिछले 20 अगस्त को घर के लिए निकला लेकिन संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया। परिवारीजन गुमशुदगी दर्ज कराकर तलाश में जुटे थे कि आरपीएफ पुलिस ने कानपुर स्थित गोविंदपुर रेलवे ट्रैक पर शव मिलने की सूचना परिवार को दी। शव की पहचान होने के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
अमेठी कोतवाली के मोचवा गांव निवासी रामभवन (22) कानपुर में नौकरी करता था। पिछले 20 अगस्त को रामभवन अमेठी के लिए निकला था। लेकिन संदिग्ध हालात में लापता हो गया। रामभवन घर नहीं पहुंचा तो लोगों ने तलाश शुरू कर दी। पता नहीं चलने पर परिजनों ने कानपुर के बादशाही नाका थाने में 21 अगस्त को गुमशुदगी दर्ज कराते हुए तलाश जारी रखी।
रामभवन का मोबाइल बंद होने तथा पता नहीं चलने से परेशान परिवारीजनों को 26 अगस्त को कानुपर के रेलवे पुलिस द्वारा कानपुर-इटावा रेलवे ट्रैक पर गोविंदपुर हाल्ट के पास 21 अगस्त को एक शव मिलने तथा लावारिस में अंतिम संस्कार करने की सूचना देते हुए फोटो से पहचान के लिए बुलाया गया।
विज्ञापन
सूचना पर परिवार के सदस्य मौके पर पहुंचे तो शव की फोटो से उसकी पहचान रामभवन के रूप में की। रामभवन की मौत के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है। परिवारीजन रामभवन की हत्या होने की आशंका जताते हुए हत्या का केस दर्ज करने की मांग कर रहे हैं। चाचा रामहेत का आरोप है कि भतीजे की हत्या की गई है, लेकिन कानपुर पुलिस मामले को रफा-दफा करने की कोशिश में जुटी है।