{"_id":"631a1f9319bf9d63371edc00","slug":"deadbody-of-man-found-beside-road-amethi-news-lko6474002198","type":"story","status":"publish","title_hn":"संदिग्ध हालात में सड़क किनारे मिला अधेड़ का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संदिग्ध हालात में सड़क किनारे मिला अधेड़ का शव
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गौरीगंज (अमेठी)। स्थानीय थाने के पूरे इब्बादुल्ला मजरे बेनीपुर के पास बुधवार देर शाम अधेड़ का शव पड़ा मिला। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव की पहचान करने के बाद शव का पोस्टमॉर्टम कराया है। अधेड़ की मौत के बाद परिवार में कोहराम मचा है। परिजनों ने हत्या का आरोप लगाकर पुलिस को तहरीर दी है।
गौरीगंज थाने के पूरे वैसन मजरे रौजा निवासी कृष्णराम (58) लकड़ी काटने का काम करते थे। बुधवार को एक ठेकेदार कृष्णराम को सुबह करीब दस बजे घर से लकड़ी काटने के लिए साथ ले गया था। देर शाम तक कृष्णराम घर नहीं पहुंचे तो परिजनों ने उनकी तलाश शुरू की। इसी बीच पूरे इब्बादुल्ला बेनीपुर बलदेव स्थित अनुबंधित देशी शराब की दुकान के पास सड़क किनारे शव मिलने की सूचना पर परिजन मौके पर पहुंचे।
शव की पहचान पिता के रूप में करने के बाद बेटे राममिलन ने मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेते हुए गुरुवार को पोस्टमॉर्टम कराया। शव मिलने व पोस्टमॉर्टम होने के बाद देर शाम परिजनों ने हत्या का आरोप लगाकर तहरीर दी है।
विज्ञापन
ग्रामीणों के बीच कृष्ण कुमार की हत्या होने की चर्चा है तो पुलिस मामले में कुछ भी बोलने से बच रही है। पुलिस सूत्रों के अनुसार पोस्टमॉर्टम में कृष्ण कुमार की मौत पर सिर पर चोट लगने से हुई है। चोट कैसे लगी यह जांच का विषय का है। प्रभारी निरीक्षक राहुल कुमार बताया कि अभी पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का इंतजार है। परिजन हत्या का आरोप लगा रहे हैं। मामले की जांच की जा रही है।