फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Dead body of young man found hanging from a tree

Amethi News: युवक का शव पेड़ से लटका मिला

Sat, 13 Jan 2024 01:36 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Sat, 13 Jan 2024 01:36 AM IST
विज्ञापन
Dead body of young man found hanging from a tree
दिलीप   फाइल फोटो
सिंहपुर(अमेठी)। इन्हौना थाना क्षेत्र अंतर्गत दिलावलगढ़ मजरे यूसुफनगर में शुक्रवार को घर से काम के लिए निकले युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में पेड़ से लटका मिला। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मचा है।
विज्ञापन

इन्हौना थाना क्षेत्र के अंतर्गत दिलावलगढ़ गांव निवासी दिलीप विश्वकर्मा मुंबई में रहता था। कुछ दिनों पहले वह मुंबई से घर आया था। मृतक की मां श्यामा देवी के अनुसार, दिलीप शुक्रवार सुबह सात बजे घर से किसी काम पर जाने को बताकर निकला था। सुबह 11 बजे दिलीप का शव गांव के बाहर संदिग्ध परिस्थितियों में पेड़ से लटका मिला।
विज्ञापन

घटना के बाद से परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। गर्भवती पत्नी काजल को देखने के लिए मुंबई से आया था। थानाध्यक्ष कंचन सिंह ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। किसी प्रकार की तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन



तीन साल पहले हुआ था विवाह

मृतक दिलीप का विवाह बीते तीन वर्ष पूर्व काजल के साथ हुआ था। परिजनों के अनुसार, दोनों के बीच किसी तरह का मनमुटाव नहीं था। गर्भवती होने पर पत्नी से सूचना पाकर मुंबई से घर आया था। काफी उत्सुक रहता था। मृतक दिलीप पांच भाई हैं जिनमें चार भाई दिल्ली में रहते तो दिलीप मुंबई में रहकर नौकरी करता था। बहन सुशीला व सोनम का हाल बेहाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed